फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parking mentioned in the map, shops built on the spot, now electricity connection will be cutParking mentioned in the map, shops built on the spot, now electricity connection will be cut

Shimla News: नक्शे में बताई पार्किंग, मौके पर बना दी दुकानें, अब कटेगा बिजली कनेक्शन

Fri, 22 Nov 2024 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
Parking mentioned in the map, shops built on the spot, now electricity connection will be cutParking mentioned in the map, shops built on the spot, now electricity connection will be cut
टीसीपी नियमों की अवहेलना पर नगर परिषद ने वार्ड चार के दो भवनों मालिकों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

पार्किंग के स्थान पर दुकानेंं बनाने पर बिजली काटने का नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पार्किंग के स्थान पर दुकानें बनाने पर नगर परिषद ने कार्रवाई की है। नगर परिषद की तरफ से शहर के वार्ड चार स्थित दो भवन मालिकों को अवैध दुकानों के बिजली कनेक्शन काटने के नोटिस जारी किए हैं। परिषद ने विद्युत बोर्ड को भी बिजली के कनेक्शन काटने को लेकर सूचित कर दिया है।
शहर के वार्ड चार में टीसीपी नियमों की अवहेलना पर नगर परिषद ने दो भवन मालिकों को अवैध रूप से बनाई गई दुकानों के बिजली कनेक्शन काटने के नोटिस जारी किए हैं। वार्ड चार स्थित दोनों भवन मालिकों की तरफ से नगर परिषद से नक्शा पास करवाते समय बेसमेंट में पार्किंग बनाने की मंजूरी ली थी। बाद में भवन मालिकों ने पार्किंग के स्थान पर उस जगह दुकान बना लीं। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद में दोनों भवन मालिकों को बिजली कनेक्शन काटने को लेकर नोटिस जारी किए हैं। नगर परिषद की कार्रवाई के बाद भवन मालिकों में हड़कंप मच गया है। नियमों के अनुसार जब नगर परिषद किसी भवन का नक्शा पास करती है तो भवन में क्या-क्या बनाया जाएगा, इसे लेकर भी जानकारी भवन मालिकों की ओर से साझा की जाती है। ऐसे में इन दोनों मामलों में भवन मालिकों ने नियमों को ताक पर रखकर पार्किंग के स्थान पर दुकानों का निर्माण कर लिया। इस पर नगर परिषद ने सख्ती दिखाते हुए दोनों भवन मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इस मामले में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों के बिजली कनेक्शन काटने को लेकर भी नगर परिषद ने विद्युत बोर्ड के संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है। नगर परिषद की तरफ से जारी किए गए नोटिस के तहत 15 दिन के भीतर बिजली कनेक्शन काटने को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कोट्स
शहर के वार्ड चार में पार्किंग के स्थान पर दुकान बनाने को लेकर नगर परिषद ने दो भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। इस नोटिस में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों के बिजली कनेक्शन काटने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। आगामी कार्रवाई नियम अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed