फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parking is empty, if vehicles are challaned on the road then traffic jam will reduce

Shimla News: पार्किंग खाली, सड़क पर गाड़ियां चालान कटे तो घट जाएगा जाम

Mon, 02 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Parking is empty, if vehicles are challaned on the road then traffic jam will reduce
राजधानी में यातायात जाम कम करने के लिए मेयर और पार्षदों ने बैठक में पुलिस अधीक्षक को दिए सुझाव
विज्ञापन

नया ट्रैफिक प्लान तैयार कर रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में यातायात जाम कम करने के लिए जिला पुलिस ने नगर निगम से भी सुझाव लिए हैं। शहर के लिए तैयार हो रही नई ट्रैफिक व्यवस्था पर सोमवार को टाउनहॉल में मेयर और पार्षदों ने पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को अपने सुझाव दिए।


पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने शहर में जाम कम करने के लिए नगर निगम की भूमिका को लेकर बात की। पूछा कि शहर में कितनी पार्किंग हैं और इनकी वर्तमान स्थिति क्या है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शहर में नगर निगम की 150 से ज्यादा पार्किंग हैं। इनकी पार्किंग क्षमता 6000 से ज्यादा है। वार्डाें में कई छोटी बड़ी पार्किंग हैं। साथ ही येलो लाइन में भी 1342 से ज्यादा वाहनों को पार्किंग की सुविधा दी जा रही है। महापौर ने कहा कि नगर निगम पार्किंग सुविधा तो दे रहा है लेकिन लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर रहे हैं। शुल्क न देना पड़े, इसके लिए पार्किंग के बाहर ही सड़कों पर सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। इसके चलते निगम की पार्किंग खाली पड़ी हैं। आवेदन लेने पर भी लोग पार्किंग के लिए आगे नहीं आ रहे। उधर पुलिस भी इन पर सख्ती नहीं कर रही। सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग से ही जाम लग रहा है। पुलिस यदि सख्ती करे और अवैध पार्किंग के चालान काटे तो लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन




यह सुझाव भी दिए
सड़क के दोनों ओर गाड़ियां पार्क करने पर लगे पाबंदी
सर्कुलर रोड से जुड़ी संपर्क सड़कों पर शुरू हो आवाजाही
मुख्य सड़कों के किनारे से अवैध पार्किंग हटाई जाए
निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिले
चौक, क्रॉसिंग जाम के कारण, इनके लिए प्लान बनें
कई रूटों पर अभी बसें नहीं, इन्हें चलाने पर हो फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article