{"_id":"c08f02ad7654111dbb9657f30d3d08a1","slug":"parking-for-250-vehicles-at-chota-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमलावासियों के लिए अच्छी खबर, अब पार्किंग की टेंशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमलावासियों के लिए अच्छी खबर, अब पार्किंग की टेंशन खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में पार्किंग की समस्या झेल रहे वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। मार्च में छोटा शिमला में मल्टीस्टोरी पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। छह मंजिला पार्किंग में 250 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी। मल्टीस्टोरी पार्किंग की दो मंजिलें (30 हजार वर्ग फीट) कामर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर इस्तेमाल होंगी।
विज्ञापन
प्रदेश सचिवालय आने वाले लोगों को अब अपनी गाड़ियां रोड साइड में पार्क नहीं करनी पड़ेंगी। छोटा शिमला में मल्टीस्टोरी पार्किंग तैयार हो जाने के बाद पार्किंग की किल्लत से लोगों को राहत मिल जाएगी। छोटा शिमला में मल्टीस्टोरी पार्किंग लगभग बन कर तैयार है। इन दिनों पार्किंग में फ्लोरिंग का काम चल रहा है। मार्च माह में पार्किंग का औपचारिक उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
छोटा शिमला वार्ड के पार्षद सुरेंद्र चौहान ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बनाई जा रही दो बहुमंजिला पार्किंगों में से एक मार्च में बन कर तैयार हो रही है। पार्किंग की संशोधित ड्राइंग को अप्रूव करना नगर निगम के क्षेत्र अधिकारी से बाहर है।
विज्ञापन
250 गाड़ियां होंगी यहां पार्क
पार्किंग में एक साथ करीब 250 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी। पार्किंग के छह फ्लोर गाड़ियां खड़ी करने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। पार्किंग, कामर्शियल कांप्लेक्स का संचालन 30 सालों तक निर्माण कर रही कंपनी करेगी। इसके बाद पार्किंग एमसी को दी जाएगी।
कहीं जाम का कारण न बन जाए पार्किंग
छोटा शिमला में बन रही मल्टीस्टोरी पार्किंग जाम का कारण बन सकती है। छोटा शिमला चौक पर पार्किंग के टॉप फ्लोर की एंट्री और एग्जिट मेन रोड की ओर रखी गई है। यहां जगह बेहद तंग होने के कारण गाड़ियों के प्रवेश और निकास के समय जाम लगना तय है।
हालांकि, निचले फ्लोर में गाड़ियों की एंट्री नगर निगम के वार्ड ऑफिस की ओर से रखी गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान पार्किंग की एंट्री और एग्जिट छोटा शिमला चौक पर मेन रोड की ओर न रखने के निर्देश दिए थे। छोटा शिमला पार्किंग में गाड़ियां छह एंट्री प्वाइंटों से प्रवेश करेंगी। प्रत्येक फ्लोर के लिए अलग एंट्री और एग्जिट प्वाइंट होगा।
मुख्यमंत्री के आदेशों पर पार्किंग की संशोधित ड्राइंग तैयार कर विभाग को भेजी गई थी, लेकिन विभाग ने इसे मंजूरी नहीं दी। विभाग यदि संशोधित ड्राइंग को मंजूरी देता है तो जाम की समस्या से निजात पाने के लिए एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बदले जा सकते हैं।- पीके सूद, सीईओ, सीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड