{"_id":"6a92f1483e70c866260352e0","slug":"parking-facilities-in-the-smart-city-will-be-available-at-affordable-rates-shimla-news-c-19-sml1002-778059-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सस्ती दर पर मिलेगी स्मार्ट \nसिटी में बनी पार्किंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सस्ती दर पर मिलेगी स्मार्ट सिटी में बनी पार्किंग सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसुम्पटी, टुटू और ऑकलैंड में बनी हैं पार्किंग
50 फीसदी जगह स्थानीय लोगों को मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार की गई बहुमंजिला पार्किंग में सस्ती दरों पर सुविधा मिलेगी। नगर निगम ने शहर में पहले से बनी अन्य पार्किंग की तर्ज पर ही इनका शुल्क तय कर दिया है। पहले इनका शुल्क स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने कई गुना अधिक तय कर रखा था।
सदन ने शनिवार को इन पार्किंग की दरें तय करते हुए जल्द ही पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इनका आवंटन करने का फैसला लिया है। सदन में इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। निगम प्रशासन ने कहा कि टुटू, एसडीए परिसर कसुम्पटी और ऑकलैंड में बनी पार्किंग का 50 फीसदी हिस्सा स्थानीय लोगों के लिए उपलब्ध होगा। लोग इस हिस्से में अपनी गाड़ियां पार्क कर सकेंगे। इसके लिए सालाना शुल्क शहर की अन्य पार्किंग की तरह 15 हजार रुपये रहेगा। इन पार्किंग के आधे हिस्से का नगर निगम टेंडर करेगा, ताकि इनके रखरखाव का खर्च वहन हो सके। सदन से ठीक पहले नगर निगम ने एक प्रस्ताव को एजेंडे से हटा दिया। टाउनहॉल में मेयर के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। हाईकोर्ट के आदेश और इस प्रस्ताव को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इसे हटा दिया गया। इस पर सदन में चर्चा नहीं हुई। कारोबारियों से जुड़ी वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी के प्रस्ताव को भी इस बार सदन में नहीं लाया गया। इस पर अभी और बैठकें बुलाई जानी हैं।
सदन में लिए फैसले
12 लाख रुपये से संजौली के नॉर्थ ओक के पास बनेगी स्टील पार्किंग
कूड़ा बिल पर अगले महीने नहीं लगेगी एक फीसदी पेनल्टी
न्यू शिमला और खलीनी में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने को मंजूरी
एसपीएम मैदान में खेल आयोजनों के लिए लगेगा शुल्क
हॉल में खुलेगा फिटनेस सेंटर, सामुदायिक भवन भी किराये पर देंगे
हनुमान मंदिर जाखू के जीर्णोद्धार कार्य के लिए निगम ने दी एनओसी
शहर में प्रीपेड टैक्स बूथ बनाने को मंजूरी
कसुम्पटी में आबकारी विभाग को पार्किंग में सुविधा देने का प्रस्ताव खारिज