फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parking alloted in shimla soon

पार्किंग, बुक कैफे और दुकानें खुली बोली से चढ़ेंगे किराये पर

Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parking alloted in shimla soon
शहर की 15 कवर्ड पार्किंग, दो बुक कैफे और आधा दर्जन दुकानों किराये पर देगा एमसी
विज्ञापन

क्रॉसर
पार्किंग की पहले हुई बोली में नहीं मिले थे ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में नगर निगम की 15 पार्किंग, दो बुक कैफे, तीन एलईडी स्क्रीन समेत करीब आधा दर्जन दुकानों की खुली बोली होगी। नगर निगम इसी महीने इनके लिए खुली बोली रखने जा रहा है।
चार सौ वाहनों की क्षमता वाली 15 कवर्ड पार्किंग के लिए निगम पहले भी खुली बोली करवा चुका है। तब इसके लिए ठेकेदार नहीं मिले थे। अब शर्तों और आरक्षित राशि में रियायत देकर फिर से खुली बोली करवाई जा रही है। ठेकेदार मिलने से इन पार्किंग का संचालन शुरू हो सकेगा। अभी कई पार्किंग बंद पड़ी हैं। नगर निगम रिज के टका बैंच और छोटा शिमला में बने दो बुक कैफे की खुली बोली से नीलामी करेगा।
विज्ञापन

पहले टेंडर के जरिये इनका किराया तय होता था। रिज, रोटरी टाउनहाल मालरोड और संजौली में लगी एलईडी स्क्रीन की भी खुली बोली लगाई जाएगी। जीवणू कालोनी कसुम्पटी, परिमहल चौक, नाभा, छोटा शिमला में नगर निगम की खाली दुकानों भी खुली बोली से किराये पर चढ़ाई जाएंगी। 23 अगस्त को रोटरी टाउनहाल में पार्किंग और 24 को दुकानों की बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस पार्किंग की लगेगी बोली
पार्किंग का नाम वाहन क्षमता
अमर भवन, जाखू 27
सामुदायिक भवन, कैथू 15
सेक्टर दो, न्यू शिमला 20
कंधारी निवास, अनाडेल 20
फौजी ढाबा, न्यू शिमला 40
स्टोक्स पैलेस, बैनमोर 14
जनजातीय भवन, ढली 15
रोडसाइड पार्किंग, जेसीबी 13
लंबा क्वार्टर, टूटीकंडी 15
फोरेस्ट रोड, खलीनी 44
रिड़का, टूटीकंडी 80
अड्डा विला, अनाडेल 35
ऑकलैंड पार्किंग 10
ढींगूधार संजौली 40
कोल कंपनी, खलीनी 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed