फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   parents met suresh bhardwaj regarding school bus pass fare usse

शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे गए अभिभावक, स्कूल बस पास मंहगा करने का किया विरोध

Thu, 30 Aug 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Aug 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
parents met suresh bhardwaj regarding school bus pass fare usse

शिमला के निजी और कान्वेंट स्कूलों के बच्चों के लिए एचआरटीसी की ओर से चलाई जा रही स्कूल बसों के पास की दरें पचास फीसदी बढ़ाने पर नाराज अभिभावक रोष जताने बुधवार को शिक्षा मंत्री और शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज के घर पहुंच गए।

विज्ञापन


इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने मंत्री से कहा कि एचआरटीसी ने सिर्फ शिमला की स्कूल बसों के बस पास की दरें बढ़ाई हैं, जो शहर के लोगों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने मंत्री से तुरंत बस पास की दरों में की गई बढ़ोतरी वापस करवाने की गुहार लगाई। सुरेश भारद्वाज ने तुरंत एचआरटीसी के संबंधित अधिकारी और बीओडी के सदस्यों को फोन कर पास की दरों में एकमुश्त 50 फीसदी बढ़ोतरी का कारण पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारद्वाज ने अभिभावकों को दिया ये आश्वासन

parents met suresh bhardwaj regarding school bus pass fare usse

भारद्वाज ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि वह परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से निजी तौर पर बात कर इस फैसले को वापस लेने का प्रयास करेेंगे। नगर निगम शिमला के पूर्व पार्षद सुशांत कपरेट ने कहा कि एचआरटीसी शिमला शहर के लोगों के साथ अन्याय कर रही है।

स्थानीय विधायक से शहर के लोगों को न्याय दिलाने का आग्रह किया गया है। अगर बस पास की बढ़ी दरें वापस नहीं ली जाती हैं तो माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

इस मौके पर प्रेम कृष्ण जस्टा, प्रमोद धलटा, सोमेश्वर सोफरा, सुशील चौहान, सुरेश कुमार, बबीता जस्टा, रेणू शर्मा, सुजाता भरौटा, सीमा, सरला, वंदना, कविता, रेखा, ममता शर्मा, कांता, पूनम, सपना, नीतू, सुनीता, नीरज, पिंकी, रंजना, मंजू, कल्पना, किरण, कृष्णा, रुचि, अनीता, सविता, सुष्मिता, रोमा, सरोज, अंजू, रीना चौहान सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।

विधानसभा में गूंजा मामला

parents met suresh bhardwaj regarding school bus pass fare usse

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के तुरंत बाद प्वाइंट ऑफ ऑर्डर लेते हुए सदन में कहा कि राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के बगैर ही सरकार ने शिमला के स्कूली बच्चों पर जबरन टैैक्स थोप दिया है।

बच्चों के लिए स्कूल की आवाजाही एकमुश्त 50 फीसदी महंगी कर दी गई है। उन्होंने इस फैसले पर सरकार से जवाब मांगा, मगर इस पर स्पीकर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इसके लिए अलग से नोटिस दिया जाए, तभी इस मामले पर चर्चा हो पाएगी।

शहर के निजी और कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने मंगलवार को विधायक राकेश सिंघा से मुलाकात कर स्कूल बस पास में मनमाने तरीके से की गई बढ़ोतरी से अवगत करवाया था।

राकेश सिंघा ने शहर के अभिभावकों की आवाज विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया था। सिंघा निजी तौर पर इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे। 

स्कूल बस पास के मसले पर राजनीति शुरू

parents met suresh bhardwaj regarding school bus pass fare usse

शहर के हजारों स्कूली बच्चों के अभिभावकों पर महंगे बस पास का बोझ डालने के बाद अब इस मसले पर राजनीति शुरू हो गई। बस पास की दरों में एकमुश्त 50 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला एचआरटीसी की बीओडी में लिया गया है।

एचआरटीसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में सात में से दो सदस्य शिमला जिले के हैं। एक सदस्य शिमला शहर के भी रहने वाले हैं। फैसले के बाद अब जबकि बच्चों के अभिभावक भड़क गए हैं तो राजनीतिक लाभ के लिए नगर निगम के भाजपा पार्षद भी सक्रिय हो गए हैं।

बुधवार सुबह डिप्टी मेयर की अगुवाई में नगर निगम के बीजेपी पार्षद भी शिक्षा मंत्री के घर पहुंच गए और बस पास की दरों में की गई पचास फीसदी बढ़ोतरी वापस लेने का आग्रह किया।

इतना ही नहीं, तुरंत फेसबुक पर मंत्री के साथ फोटो भी वायरल कर दिए गए। फेसबुक पोस्ट में लिखा गया ‘शिमला की स्कूल बसों में बढ़ाए गए किराये की दरों को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री से आग्रह किया गया है’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed