{"_id":"cb9ca3ca65f540f6a208da07b5b52226","slug":"paragliding-world-cup-in-in-beed-billing-kangra-himachal-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप: बिलिंग में 40 देशों के 134 जाबांज भरेंगे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड कप: बिलिंग में 40 देशों के 134 जाबांज भरेंगे उड़ान
राजकुमार सूद/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में पहली बार पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का गवाह बनने वाली कांगड़ा की बिलिंग घाटी में 23 अक्तूबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के लिए अब तक 40 देशों के 134 अंतरराष्ट्रीय स्तर के पायलटों के नाम अंतिम सूची में शामिल हो गए हैं। इनमें 102 पायलटों के नाम कन्फर्म हो चुके हैं, जबकि 34 पायलटों के नाम वेटिंग में चल रहे हैं।
विज्ञापन
एक दर्जन महिला पायलटों के नाम भी कन्फर्म हो चुके हैं। रूस की सबसे अधिक तीन, स्विटजरलैंड और साउथ कोरिया की दो-दो महिला पायलटों के अतिरिक्त यूके, जर्मनी, पोलैंड आदि देशों की महिला पायलट वर्ल्ड कप में भाग्य आजमा रही हैं। दो भारतीय पायलटों गुरप्रीत ढींडसा और अजय के नाम भी वर्ल्ड कप के लिए कन्फर्म हैं।
विज्ञापन
प्रकाश ठाकुर, विजय कुमार, मनजीत, गौतम नाथ, अमित संग्राय और खरास के नाम वेटिंग लिस्ट में चल रहे हैं। भारतीय महिला पायलट पीडब्लयूसीए (पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन) के मापदंडों को पूरा नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन
बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि विदेशी पायलटों के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को भारतीय और पहाड़ी संस्कृति से भी रूबरू करवाया जाएगा।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तीन पायलट भी ले रहे भाग- मानवीय परिंदों के साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग की दुनिया के तीन सर्वश्रेष्ठ पायलट मेक्सिम पायोनेट, होरिन्न हमार्ड और जूलियन रिटज प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाले हैं। 40 देशों के करीब 130 पायलटों के अतिरिक्त 100 अन्य पायलटों के फ्री फ्लायर के रूप में उड़ान भरने की उम्मीद है।
सुनील राणा दिखाएंगे संस्कृति की झलक- 23 अक्तूबर से शुरू होने वाले पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के शुभारंभ पर लोक गायक सुनील राणा हिमाचली संस्कृति से खिलाड़ियों को रूबरू करवाएंगे। इसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी को सुनील राणा के आठ लोक गीतों की सीडी भी बाकायदा भेंट की जाएगी।