फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paragliding world cup in in beed billing Kangra Himachal.

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के लिए बिलिंग तैयार

Fri, 23 Oct 2015 11:22 AM IST
राजकुमार सूद/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Fri, 23 Oct 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
Paragliding world cup in in beed billing Kangra Himachal.

प्रदेश की खूबसूरत वादियों में स्थित कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग में शनिवार सुबह पहले पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड का आगाज होगा। एक दिन पहले 2320 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बिलिंग घाटी के टेक ऑफ प्वाइंट पर शुक्रवार सुबह 9 बजे हवन होगा। इसमें प्रदेश पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शहरी विकास मंत्री पूर्णाहुति डालेंगे। वर्ल्ड कप का शुभारंभ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एजी राजू करेंगे।

विज्ञापन


वह शुक्रवार दोपहर कांगड़ा पहुंचेंगे। शाम साढ़े 6 बजे शैराबलिंग तिब्बतियन मठ में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद प्रतिभागियों से मिलेंगे। शनिवार सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट में फ्लैग ऑफ कर भारत के पहले पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


जिगर वालों के इस खेल के लिए घाटी में दुनिया भर के 35 देशों के 130 पायलट पहुंच चुके हैं। वर्ल्ड के टॉप टेन पायलटों पर सबकी नजर रहेगी। नंबर वन पायलट फ्रांस के जुलियन के अतिरिक्त सलोवानिया के विदिक तथा जर्मनी के टोरस्टन दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर जूरजी तथा चौथे स्थान के खिलाड़ी रिटज हैं। सितंबर 2011 से फरवरी 2012 तक पहले स्थान पर रहे जर्मनी के एंड्रयू तथा टर्की सुपर कप के विजेता तथा वर्तमान में आठवें स्थान के मेक्सिन (फ्रांस) प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी में हैं।


अजय, ढींडसा से भी उम्मीद-
भारत के आठ पायलटों में से मनाली के अजय कुमार और पंजाब के गुरप्रीत ढींडसा से खासी उम्मीद है। 14 महिला प्रतिभागियों में से बीड़ में 2013 में हुए प्री वर्ल्ड कप की विजेता पोलैंड की कलाउडिया दुनिया की नंबर वन महिला पायलट हैं। प्रदेश पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम तक समस्त पायलटों के दस्तावेज जमा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed