{"_id":"642ec2877231c9e7380c47c5","slug":"paragliding-accuracy-pre-world-cup-spain-s-david-and-india-s-rita-take-lead-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप : स्पेन के डेविड और भारत की रीता ने बनाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप : स्पेन के डेविड और भारत की रीता ने बनाई बढ़त
Thu, 06 Apr 2023 06:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Apr 2023 06:32 PM IST
सार
पहले एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के दूसरे दिन मौसम के अनुकूल होने पर 93 देशी-विदेशी पायलटों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन 110 पायलटों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप
- फोटो : संवाद
विस्तार
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व में दूसरे स्थान पर आने वाली बीड़ बिलिंग घाटी में चल रहे देश के पहले एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के दूसरे दिन मौसम के अनुकूल होने पर 93 देशी-विदेशी पायलटों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन 110 पायलटों ने भाग लिया था। दूसरे दिन भारत के अमित कुमार तीन अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रवक्ता एडवोकेट अंकित सूद ने बताया कि भारत के ही राम विलास प्रसाद चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं और सोहन ठाकुर पांच अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार पहले और दूसरे दिन के प्रदर्शन के हिसाब से स्पेन के डेविड 14 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भारत के सोहन लाल 19 अंक लेकर द्वितीय और अमन थापा 22 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आठ महिला प्रतिभागियों सहित कुल 93 पायलटों ने उड़ान भरी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग में भारत की रीता श्रेष्ठा 108 अंक लेकर प्रथम, विद्या रॉय 996 अंक लेकर द्वितीय और अलीशा कटोच 1000 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। पहले और दूसरे दिन के प्रदर्शन के हिसाब से महिला वर्ग में रीता श्रेष्ठा 728 अंक लेकर प्रथम, अलीशा कटोच 1157 अंक लेकर द्वितीय और विद्या राय 1185 अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही हैं।
विज्ञापन