{"_id":"5ba3bdcb867a557e8327c759","slug":"panic-in-the-people-due-to-blast-of-supersonic-jet-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरसोनिक जेट के अभ्यास में धमाकों से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरसोनिक जेट के अभ्यास में धमाकों से लोगों में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Fri, 21 Sep 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में भारतीय वायुसेना के सुपरसोनिक जेट के अभ्यास और एयर पेट्रोलिंग के दौरान धमाकों से दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने पहले लड़ाकू विमान उड़ते देखे जिसके बाद जोरदार धमाके सुने। सहमे लोगाें ने जिला प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रशासन के संपर्क करने पर वायुसेना ने अभ्यास और एयर पेट्रोलिंग की पुष्टि की। दरअसल, सुपरसोनिक जेट विमान की उड़ान पिछले दो दिन से हो रही है। हिमाचल के कुछ हिस्सों के ऊपर से गुजरते समय विमान प्रेशर रिलीज करता है, जिससे जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देती है।
विज्ञापन
इसी आवाज से लोग सहम गए। मुरारी माता मंदिर मुरारीधार और लेदा के आसपास कुछ लोगों ने आसमान में लड़ाकू विमान उड़ते देखे थे। उपमंडलाधिकारी राहुल चौहान ने बताया कि दो दिन धमाकों की आवाज सुनाई दी है।
विज्ञापन
लोग भी सहम गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के माध्यम से पता करने पर वीरवार को मालूम पड़ा कि आदमपुर एयर फोर्स स्टेशन के फाइटर जेट सुंदरनगर में आसमान से गुजरे थे। उड़ते समय जेट की आवाज होना स्वाभाविक है। इसमें डरने की कोई बात नहीं है।