{"_id":"66b4b899968331a0260a6392","slug":"panic-due-to-leopard-activity-in-summerhill-tutu-and-mashobra-shimla-news-c-19-sml1001-391498-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: समरहिल, टुटू और मशोबरा में \nतेंदुए की सक्रियता से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: समरहिल, टुटू और मशोबरा में तेंदुए की सक्रियता से दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के चलते रिहायशी इलाकों में पहुंचे तेंदुए
शाम ढलने के बाद घरों से निकलने से डर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के समरहिल, टुटू, मशोबरा और शोघी में तेंदुए के रिहायशी इलाकों में आने से लोगों में दहशत है। इन जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों के पास दिखना, विशेषकर मानसून के इस मौसम में लोगों के लिए एक चिंता का विषय बन गया है।
तेंदुए को अक्सर घरों के करीब और सड़क के किनारे घूमते हुए देखा गया है, खासकर सुबह और शाम के समय। लोग अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। टुटू निवासी प्रिया शर्मा ने बताया कि अक्सर तेंदुए से आमना-सामना होने का डर सताता रहता है। वन विभाग के अधिकारी इस स्थिति को गंभीरता से ले रहे हैं। शिमला के वन्यजीव विभाग के डीएफओ शाहनवाज ने पुष्टि की है कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। इन क्षेत्रों में कैमरे लगाए हैं ताकि तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इससे हमें निवासियों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के मौसम में बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं और जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास पानी से भर जाते हैं। ऐसे में तेंदुए और अन्य जानवर सूखी जगहों की तरफ चले आते हैं।
आईटीबीपी परिसर में दिखा तेंदुआ
राजधानी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तारादेवी कैंप परिसर के पास एक तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। लोगों ने तेंदुआ की चहलकदमी कैमरे में कैद की है जोकि अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तारादेवी कैंप से सटे जंगल से तेंदुआ आया था। रात करीब 9:45 बजे आईटीबीपी कैंप तारादेवी परिसर की दीवार पर नजर आया। कुछ देर बाद तेंदुआ गेट नंबर एक के पास से दीवार फांद कर बाहर चला गया। रात दो बजे के करीब गेट नंबर 2 के बाहर संतरी ने तेंदुआ को एक खरगोश पर हमला करते हुए देखा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी तेंदुआ घूमता नजर आ रहा है। संवाद