{"_id":"60dca3d60e0f7a34e4353c45","slug":"pandit-sukhram-s-grandson-ashray-sharma-met-rahul-gandhi-in-delhi-in-the-hope-of-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट की आस में पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा पहुंचे दिल्ली, राहुल से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट की आस में पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा पहुंचे दिल्ली, राहुल से मिले
Wed, 30 Jun 2021 10:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:33 PM IST
सार
आश्रय ने बताया कि उनकी राहुल गांधी के साथ संगठन की मजबूती और कमजोरियों पर चर्चा हुई है। पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश करेगी तो वह तैयार हैं।
विज्ञापन
आश्रय शर्मा(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते चुनाव में मंडी लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी शिकस्त खाने वाले पूर्व मंत्री पंडित सुखराम के पोते और भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने दिल्ली में टिकट के लिए फिर लॉबिंग शुरू कर दी है। बुधवार को आश्रय ने दिल्ली में सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस संगठन एवं मंडी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की। आश्रय ने बताया कि उनकी राहुल गांधी के साथ संगठन की मजबूती और कमजोरियों पर चर्चा हुई है। पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश करेगी तो वह तैयार हैं। अगर अन्य नेता को प्रत्याशी बनाती है, तो वह उनका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन