फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayati Raj By-election notification in Himachal Pradesh

हिमाचल में पंचायती राज उपचुनाव की अधिसूचना जारी, ये रहेगा शेड्यूल

Tue, 22 Oct 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 22 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj By-election notification in Himachal Pradesh
मतदान (सांकेतिक तस्वीर)

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत वार्ड सदस्यों के जिला परिषदों तथा पंचायत समितियों के सदस्यों की 247 रिक्त सीटों के लिए ये चुनाव 17 नवंबर को होंगे। संबंधित क्षेत्रों में मौत होने या किसी अन्य कारण से ये सीटें खाली हो गई थीं। इसी के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त पी मित्रा ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी करते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों यानी उपायुक्तों को इस संबंध में सूचित कर दिया है। ये चुनाव कुल 247 सीटों के लिए हो रहे हैं। इनमें प्रधानों की 20, उपप्रधानों की 22 और वार्ड सदस्यों की 196 सीटें हैं। जिला परिषद की एक और पंचायत समिति की आठ सीटें हैं। अगले साल ग्राम पंचायतों के आम चुनाव भी हैं, मगर उससे पहले वैधानिक अनिवार्यता को देखते हुए ये चुनाव करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

ये रहेगा उपचुनाव का शेड्यूल

मतदान केंद्रों की सूची एक नवंबर 2019 या इससे पहले प्रकाशित करनी होगी। नामांकन पत्र एक, दो या चार नवंबर 2019 को 11 से तीन बजे के बीच तय स्थानों पर भरने होंगे। नामांकन पत्रों की पांच नवंबर 2019 को 10 बजे के बाद स्क्रूटिनी होगी। नामांकन वापसी सात नवंबर को 10 से 3 बजे के बीच होगी।

चुनाव चिन्ह भी सात नवंबर को मिलेंगे। मतदान 17 नवंबर को सात बजे से तीन बजे के बीच होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबर के चुनाव के लिए मतगणना चुनाव के तत्काल बाद होगी और उसी दौरान नतीजे भी आ जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 18 नवंबर को नौ बजे से शुरू होगी।  

किस जिले में कितनी सीटों के लिए उपचुनाव
जिला बिलासपुर में 11, चंबा में 17, हमीरपुर में 27, कुल्लू में 13, कांगड़ा में 53, लाहौल स्पीति में 4, मंडी में 48, शिमला में 14, सिरमौर में 17, सोलन में 18 और ऊना में 25 सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed