{"_id":"5d0222dfbdec226dc300022d","slug":"panchayat-secretary-found-in-drunken-state-at-office-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में पंचायत घर पहुंचा सचिव, बीडीओ ने मौके पर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में पंचायत घर पहुंचा सचिव, बीडीओ ने मौके पर पकड़ा
Thu, 13 Jun 2019 09:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत पंचायत सचिव
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत अमरोह का सचिव बुधवार को शराब के नशे में पंचायत घर पहुंच गया। यहां उसने नशे में खूब हुड़दंग मचाया। दोपहर को जब कुछ ग्रामीण अपने निजी कार्य से पंचायत घर पहुंचे तो उन्होंने पंचायत सचिव को फर्श पर लेटा हुआ पाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत खंड विकास अधिकारी हमीरपुर को दी। सूचना मिलते ही बीडीओ हमीरपुर पंचायत घर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस विभाग और ग्रामीण विकास विभाग को दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचायत सचिव को मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर ले गई। जहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में पंचायत सचिव का मेडिकल करवाया गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट दो दिन के बाद आएगी।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के बाद पंचायत सचिव के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, खंड विकास अधिकारी हमीरपुर अभिनीत कात्यान ने मामले की पुष्टि की है।
कहा कि उन्हें बुधवार दोपहर एक बजे अमरोह पंचायत सचिव की ओर से शराब पीकर हुड़दंग मचाने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी और सचिव का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर मेडिकल रिपोर्ट में अलकोहल की मात्रा मिलती है तो पंचायत सचिव को निष्कासित किया जाएगा।