फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat Pradhans and Up-Pradhans will study the Panchayati Raj system.

Shimla News: पंचायत प्रधान और उपप्रधान पढ़ेंगे पंचायतीराज प्रणाली का पाठ

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Pradhans and Up-Pradhans will study the Panchayati Raj system.
मशोबरा ब्लॉक की 32 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का आज से शुरू होगा फाउंडेशन कोर्स
विज्ञापन

छह बैच में चार-चार दिन का चलेगा फाउंडेशन कोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायतों में कार्यभार संभालने के बाद अब प्रधान-उपप्रधान आज से पंचायतीराज प्रणाली का पाठ पढ़ेंगे। मशोबरा ब्लॉक के तहत आने वाली 32 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों का पहली बार फाउंडेशन कोर्स शुरू हो रहा है।

छह बैच में चलने वाले इस प्रशिक्षण में चार-चार दिन तक पंचायत के कामकाज से लेकर विकास योजनाओं और सरकारी धन के इस्तेमाल की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। मशोबरा विकास खंड की 32 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य 27 जून को कार्यभार संभाल चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशिक्षण शुरू न होने के कारण उन्हें पंचायत के कामकाज की बारीकियां समझने में दिक्कतें पेश आ रही थीं।
विज्ञापन


फाउंडेशन कोर्स के दौरान प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पंचायत के प्रशासनिक और विकासात्मक कामकाज की जानकारी लेंगे। इसमें प्रमुख तौर पर बैठकों के संचालन, विकास योजनाओं की तैयारी, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, रिकॉर्ड रखने, वित्तीय प्रक्रिया, कार्यों की प्राथमिकता तय करने और विभागों के साथ समन्वय जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया ने बताया कि फाउंडेशन कोर्स सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि पंचायतों को बेहतर दिशा देने की शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article