{"_id":"576e06d14f1c1b0f32b49544","slug":"panchayat-pradhan-son-drown-in-beas-river-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी में बहा पंचायत प्रधान का बेटा, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास नदी में बहा पंचायत प्रधान का बेटा, सर्च ऑपरेशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल/कुल्लू
Updated Sat, 25 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय सटे सेऊबाग में एक छात्र ब्यास नदी में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को बचाने के भरसक प्रयास किए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को खोजने को सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
छात्र जिंदौड़ पंचायत के प्रधान का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उन्हें दो बजे सूचना मिली कि सेऊबाग स्कूल में जमा दो में पढ़ने वाला एक छात्र ब्यास में बह गया है। छात्र ब्यास नदी किनारे था और एकाएक ही उसका पांव फिसल गया और वह नदी में जा गिरा।
विज्ञापन
हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार छात्र को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज लहरों के आगे कुछ नहीं हो पाया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया। छात्र दो बजे के करीब क्या करने के लिए नदी की ओर गया था, अभी तक इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
नदी में बहे छात्र की शिनाख्त जिंदौड गांव निवासी चुनी लाल के रूप में हुई है। इस संबंध में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस केस की जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी कलमबंद किए जा रहे हैं।
एएसपी ने स्थानीय लोगों समेत सैलानियों से आग्रह किया है कि ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ के चलते ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। लिहाजा नदी के समीप न जाएं।