{"_id":"57e3e3a34f1c1b3e34a83145","slug":"panchayat-pradhan-killed-in-car-accident-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पंचायत प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पंचायत प्रधान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
Updated Fri, 23 Sep 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के चुराह की खूनी सड़कों पर हो रहे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार देर रात हुए कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कार हादसा चंबा-तीसा मार्ग के चांजू नाला से कुछ ही दूरी पर हुआ। देर रात व सुनसान जगह होने के कारण इस हादसे की भनक किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
सुबह जब कार को नाले में देखा गया तो लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस व प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर रवाना हो गई। मृतक की पहचान चैन लाल (27) पुत्र दिलू राम निवासी दियोला के रूप में हुई। चैन लाल वर्तमान में ग्राम पंचायत दयोला के प्रधान थे।
विज्ञापन
शाम को तीसा से प्रधान चैन लाल घर जा रहे थे तभी चांजू नाला के पास अनियंत्रित होकर कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उस समय रात के समय कोई आवाजाही नहीं थी जिस कारण हादसे की जानकारी किसी को नहीं हुई। लोगों को सुबह तक जब इसकी जानकारी मिली, तब तक प्रधान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटनास्थल का उपमंडलाधिकारी हितेश आजाद व खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा ने भी मुआयना किया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।