{"_id":"615f208b8ebc3ea66110560b","slug":"panchayat-idnetfie-a-dumping-sight-shimla-news-sml386473877","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों चिन्हित करनी होंगी अपनी डंपिंग साइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों चिन्हित करनी होंगी अपनी डंपिंग साइटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त उपायुक्त ने शिविर में दिए निर्देश, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को भी करना होगा अमल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले की सभी पंचायतों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को अपने क्षेत्र का कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए खुद साइटें चिन्हित करनी होंगी। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. किरण भड़ाना ने बचत भवन में आयोजित दिवसीय कार्यशाला में दिए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण तैयार करना सबका कर्तव्य है। शिमला जिला पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए कोशिश रहनी चाहिए कि यहां आने वाले सैलानियों को कहीं भी गंदगी नजर नहीं आए। शिमला घूमने के बाद सैलानी लौटने पर एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं।
उन्होंने कहा कि जिला में समस्त विभाग, नगर निगम और नगर निकाय परस्पर समन्वय स्थापित कर पर्यावरण नियमों की अनुपालना कर अपने कार्यों की पूर्ति करें। इसके तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने जिले के सभी नगर परिषदों, नगर पंचायतों को निर्देश दिए अपने क्षेत्र में अपशिष्ट कचरे के लिए डंपिंग स्थान का चयन करें।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला, खंड और ग्रामीण स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करें। बैठक में जल प्रदूषण, प्लास्टिक अपशिष्ट तथा अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। एडीसी किरण ने आगामी बैठक में सभी विभागों को बेस लाइन का रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीसी (प्रोटोकॉल) सचिन कंवल, एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहानए, एसजेपीएनएल महाप्रबंधक आरके वर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशाषी अभियंता ललित ठाकुर, डीपीओ विजय ब्रागटा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, सचिव नगर पंचायत कोटखाई अनिल चौहान और शहरी विकास रोहडू अधिशाषी अधिकारी अनुभव शर्मा मौजूद रहे।