फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election in Kangra himachal pradesh

कांगड़ा में पंचायत चुनाव की तारीख घोषित

Tue, 15 Dec 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 15 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
panchayat election in Kangra himachal pradesh

राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी निकाय के साथ-साथ कांगड़ा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की भी घोषणा कर दी है। कांगड़ा की 748 पंचायतों में 10 और 12 जनवरी 2016 को दो चरणों में मतदान होगा।

विज्ञापन


26, 28 और 29 दिसंबर को नामांकन भरे जाएंगे। 1 जनवरी, 2016 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। धर्मशाला नगर निगम समेत पूरे कांगड़ा जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। किस क्षेत्र में कब मतदान होगा उपायुक्त कांगड़ा
विज्ञापन

इसकी जल्द घोषणा करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त टीजी नेगी ने बताया कि कांगड़ा जिले में 55 जिला परिषद सदस्यों, 363 पंचायत समितियों और 748 प्रधान एवं उपप्रधानों और 4682 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। प्रत्येक चरण में 9364 मतदान कर्मचारी और 4682 सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों का परिणाम मतदान के बाद उसी दिन घोषित होगा, जबकि जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के मतों की गणना 15 जनवरी को विकास खंड मुख्यालय में सुबह साढ़े आठ बजे से होगी। कांगड़ा जिले में 11,22,318 मतदाता हैं। इसमें 5,86,996 पुरुष जबकि 5,55,322 महिला वोटर हैं।

- नामांकन की तिथि: 26, 28 और 29 दिसंबर
- नामांकन पत्रों की समीक्षा: 30 दिसंबर
- नामांकन पत्रों की वापसी: 1 जनवरी, 2016
- चुनाव चिह्न का आवंटन: 1 जनवरी, 2016
- मतदान: 10 और 12 जनवरी, 2016

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed