फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election in himachal in its last stage.

पंचायत चुनाव: आज तय होगा, कौन कौन रहेंगे मैदान में

Sun, 20 Dec 2015 10:18 AM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in himachal in its last stage.

हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन होने के बाद शुक्रवार को इनकी स्क्रूटिनी हुई। इसके बाद जो प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, वे सोमवार को अपने नाम वापस ले सकेंगे। जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। राजनीतिक दलों का फोकस जिला परिषदों या पंचायत समितियों पर ज्यादा है।

विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल इन पदों पर अपनी-अपनी विचारधाराओं के अकेले-अकेले उम्मीदवारों को उतारने के प्रयास में हैं। दोनों ही राजनीतिक दलों के दावेदार नामांकन पत्र भरने के बाद खुद की सशक्त दावेदारी साबित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। अब सोमवार को ही तय होगा कि कौन-कौन दावेदार वास्तव में उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन

दावेदारों की मान-मनौव्वल का दौर तेज

panchayat election in himachal in its last stage.

जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों में दावेदारों की मान-मनौव्वल का दौर तेज हो गया है। हर वार्ड में हर पार्टी का एक ही उम्मीदवार तय करने पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के बडे़ नेता भी इस मान-मनौव्वल की मध्यस्थता में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हर वार्ड में पार्टी का केवल एक ही उम्मीदवार तय करने की पुरजोर कोशिश हो रही है।

देवनीति के पैंतरे से भी बोल्ड किए जा रहे दावेदार
कई उम्मीदवार देवनीति के पैंतरे से भी कई दावेदारों को बोल्ड करने में लगे हुए हैं। किसी देवता से जुड़ा कोई कारदार खड़ा है तो आस्था के चलते लोग ऐसे उम्मीदवार के लिए अपनी दावेदारी ही छोड़ रहे हैं। कई प्रत्याशी इस फैक्टर से भी नामांकन वापसी करेंगे। हिमाचल के तमाम पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की देवताओं में विशेष आस्था है। आस्था के बीच में आने पर भी लोग अपनी दावेदारी छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed