फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election in himachal, dispute over reservation software.

पंचायत चुनावः आरक्षण सॉफ्टवेयर को लेकर विवाद

Fri, 11 Sep 2015 09:10 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in himachal, dispute over reservation software.

सूबे में नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर तैयार किए गए सॉफ्टवेयर पर विवाद हो गया है। जिलों को जारी करने से पहले इस सॉफ्टवेयर की जानकारी न तो मुख्यमंत्री को दी गई और न ही मंत्रिमंडल के किसी सदस्य को।

विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों की मानें तो एक वरिष्ठ मंत्री ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। शिकायत में यहां तक कहा गया है कि इस सॉफ्टवेयर के हिसाब से आरक्षण तय हुआ तो फायदा भाजपा को मिलेगा। वीरवार को सचिवालय में एक सवाल के जवाब में खुद मुख्यमंत्री ने भी माना कि उन्हें आरक्षण को लेकर तैयार किए गए सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बारे में किसी ने अवगत भी नहीं करवाया है। उल्लेखनीय है कि सॉफ्टवेयर में ऐसा फार्मूला है जिसमें आंकड़े डालते ही नया आरक्षण तैयार हो जाएगा। इस साल 3,243 पंचायतों में चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज ने तैयार किया है सॉफ्टवेयर

panchayat election in himachal, dispute over reservation software.

ये जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों के होने हैं। आरक्षण पर सबकी नजरें टिकी हैं। वर्ष 2010 के चुनावी आरक्षण की इस बार पहली रोटेशन होगी। इसके लिए ही पंचायती राज विभाग ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। सूत्रों की मानें तो इसका आइडिया पंचायतीराज मंत्री को केरल यात्रा के दौरान मिला था।

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा कभी मंडी की सियासत की धुरी माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के बेटे हैं। इसीलिए इस घटनाक्रम के कई सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं। पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि अभी विभाग ने सॉफ्टवेयर फाइनल नहीं किया है। इसे जिलों को जारी करने के सवाल पर अनिल शर्मा ने कहा कि इसे स्टडी करने को दिया गया है। अभी तो उन्हें भी मालूम नहीं है कि यह सॉफ्टवेयर कैसे काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed