{"_id":"44ae0b3037f89eb93cb23b22e91cc093","slug":"pakistani-high-commissioner-mahamda-nari-niketan-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने दी फाइनल रिपोर्ट, महमूदा नहीं पाकिस्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने दी फाइनल रिपोर्ट, महमूदा नहीं पाकिस्तानी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदा मामले में पाकिस्तान से फाइनल रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि महमूदा पाकिस्तानी नहीं हो सकती है। पाकिस्तानी सीआईडी की लंबी तफ्तीश के बाद अब वहां की राज्य सरकार ने भारत में अपने उच्चायोग को इस मामले में अपनी अंतिम रिपोर्ट भी पेश कर दी है।
विज्ञापन
न तो पाकिस्तान के गुजरात जिले में कोई नूराना मुहल्ला मिला है और न ही महमूदा का कोई रिकार्ड ही उसके पाकिस्तानी होने की बात को साबित कर रहा है। ये जानकारी देते हुए पाकिस्तान उच्चायोग नई दिल्ली के कानूनी सलाहकार अब्दुल रहमान ने कहा है कि महमूदा पाकिस्तान की मूल निवासी इसलिए नहीं हो सकती हैं, क्योंकि उसके बारे में भेजे गए सभी सबूतों से पाकिस्तान में कहीं भी कोई मेल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले शिमला में महमूदा उर्फ ममता का ये मामला स्वयंसेवी संस्था उमंग फाउंडेशन शिमला के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सामने लाया था। श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि महमूदा उर्फ ममता खुद को पाकिस्तान के गुजरात जिले का निवासी बता रही थीं।
विज्ञापन
वह नारी सेवा सदन मशोबरा में रहती हैं। ये दावा अब गलत निकला है। पाकिस्तान उच्चायोग ने महमूदा के वॉयस सैंपल, फोटो, वीडियो, उसके द्वारा बताया गया नाम-पता भी पाकिस्तान भेजा था। इस पर पाकिस्तान सीआईडी ने जांच बैठाई थी।