फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pakistani currency recovered with balloon at himachal.

गुब्बारों के गुच्छे के साथ मिले पाकिस्तानी नोट, अलर्ट

Tue, 12 Jan 2016 10:26 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
pakistani currency recovered with balloon at himachal.

हिमाचल में पाकिस्तानी नोट मिलने से सनसनी फैल गई है। ये नोट गुब्बारों के गुच्छों के साथ मिले हैं। नोट बरामद होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामला हिमाचल के मंडी में सामने आया है। यहां चच्योट तहसील के छवाड़ गांव में सोमवार को एक दर्जन से अधिक गुबारों के गुच्छों के साथ पाकिस्तान के दस-दस रुपये के दो नोट मिलने से लोग दहशत में आ गए हैं।

विज्ञापन


गांव के दिनेश कुमार ठाकुर के मकान के पास सोमवार सुबह आसमान से करीब एक दर्जन गुबारों का गुच्छा खेत में गिरा। दिनेश खेत में गए तो गुबारों के साथ पाकिस्तान की करेंसी बंधी मिली। दिनेश ने इसकी सूचना पंचायत उप प्रधान ओम प्रकाश नेगी को दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

कब्जे में लिए नोट, जांच शुरू

pakistani currency recovered with balloon at himachal.

एसएचओ लाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि गुबारों का गुच्छा कहां से आया, इस पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना पर गोहर थाना प्रभारी को मौके पर भेजा गया था। गुबारे आर्डिनरी हैं, इनमें किसी प्रकार का कोई प्रिंट नहीं है। दस-दस रुपये के दो पाकिस्तानी नोट मिले हैं।

गुबारों और करेंसी को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पठानकोट में आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। छवाड़ गांव में गुबारों के गुच्छों के साथ पाकिस्तानी करेंसी मिलने से पुलिस और प्रशासन हरकत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed