फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pakistan is a telling our patriotic songs!

पाकिस्तान का एक और शर्मनाक कारनामा!

Tue, 12 Aug 2014 02:18 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
pakistan is a telling our patriotic songs!

15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां लाल किले पर झंडा फहराने जा रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के एक नागरिक ने भारतीय फिल्म के देशभक्ति गाने से छेड़छाड़ कर उसको यू ट्यूब पर अप्लोड कर दिया है।

विज्ञापन


विहिप का कहना है कि पाक नागरिक ने वर्ष 2001 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म इंडियन के ‘वतन वालो वतन न बेच देना ये धरती ये चमन न बेच देना देशभक्ति गीत के पात्रों और दृश्यों को बदलकर पाकिस्तान की वीरता से जोड़ यू ट्यूब के जरिये दुनिया के सामने रखा है। इंडियन फिल्म एन. महाराजन नेनिर्देशित की थी।

विज्ञापन

भारतीयों ने किए कमेंट

pakistan is a telling our patriotic songs!

पाक नागरिक की इस हरकत पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। वहीं, यू ट्यूब पर भी कई भारतीयों ने पाकिस्तान के विरोध में कमेंट दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश विश्व हिंदू परिषद इकाई के अनुसार यू ट्यूब पर अपलोड किए भारतीय फिल्म के वीडियो गाने से छेड़छाड़ कर उसमें पाकिस्तान के जन्मदाता मोहम्मद अली जिन्ना का चित्र, पाकिस्तान का झंडा, पाकिस्तान आर्मी के चित्र डाल दिए हैं।

ऐसी हरकतों को नहीं करेंगे बर्दाश्त

pakistan is a telling our patriotic songs!

विश्व हिंदू परिषद के हिमाचल प्रदेश संगठन मंत्री मनोज ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान के जन्मदाता मोहम्मद अली जिन्ना ने पहले भारत के दो टुकड़े करवाए।

इसके बाद भारत को धर्मनिरपेक्ष देश करार दिया था। पाकिस्तान ऐसी हरकतें कर अलगाववाद पैदा कर रहा है। पाक की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नहीं पहुंची शिकायत : एएसपी
एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। फिलहाल वह इस मामले में कोई कमेंट नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed