फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Painting and essay writing competition on road safety, winner will get five thousand

सड़क सुरक्षा पर होगी पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे पांच हजार

Tue, 19 Jan 2021 10:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Jan 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Painting and essay writing competition on road safety, winner will get five thousand
परिवहन विभाग हिमाचल

सड़क सुरक्षा विषय पर सबसे सुंदर पेंटिंग और प्रभावशाली प्रस्ताव लिखने वाले विद्यार्थी को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम मिलेगा। 17 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थी परिवहन विभाग की ओर से करवाई जा रही ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र हैं। 30 जनवरी तक स्कूल और जिला स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता होगी। प्रदेश स्तरीय विजेताओं को इनाम दिए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 50 प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उप निदेशकों को दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय दिया गया है।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में पहले पुरस्कार के तौर पर पांच हजार रुपये, दूसरे पुरस्कार में चार हजार रुपये और तीसरे पुरस्कार में तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। 17 साल तक की आयु के विद्यार्थी इस में भाग ले सकते हैं। निबंध लेखन में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर हिंदी या अंग्रेजी विषय में प्रस्ताव लिखे जा सकते हैं। इसमेंभी पहले पुरस्कार में पांच हजार रुपये, दूसरे पुरस्कार में चार हजार रुपये और तीसरे पुरस्कार में तीन हजार रुपये मिलेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। जिला उप निदेशकों को कहा गया है कि सभी स्कूलों में 18 जनवरी से 30 जनवरी तक स्कूल और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाएं। हर जिले से पहले तीन विजेताओं की एंट्री पांच फरवरी तक निदेशालय को भेजी जाए। निदेशालय की ओर से रोड सेफ्टी सेल परिवहन विभाग को इन्हें भेजा जाएगा। विजेता विद्यार्थियों की पेंटिंग और प्रस्ताव 17 फरवरी को होने वाले प्रदर्शनी में दर्शाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed