फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pahari Cinema Movie Saanjh Release on 14th April 2017

हिमाचली फिल्म सांझ का ट्रेलर लॉन्च, इस दिन होगी रिलीज

Sun, 02 Apr 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 02 Apr 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
Pahari Cinema Movie Saanjh Release on 14th April 2017

हिमाचली फिल्म सांझ 14 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिमाचली संस्कृति पर आधारित फिल्म को दो भाषाओं में दिखाया जाएगा। एक घंटे पचास मिनट की फिल्म में बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान ने पहाड़ी बोली में अपनी आवाज दी है। बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा और अभिनेत्री तरनजीत कौर ने भी अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


रविवार को शिमला के आशियाना में फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च किया गया। फिल्म को 1.25 करोड़ के बजट में पूरा किया गया है। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर अजय सकलानी, पोती का किरदार निभा रहीं अदिति चाढ़क, एक्टर
विज्ञापन


विशाल परपगा, शिवानी शर्मा, समीर आजाद और सारिका कटोच मौजूद रहीं। फिल्म की कहानी 16 साल की लड़की से शुरू होती है। उसका नाम संजू है। संजू के माता पिता उसे जबरदस्ती गांव में रहने के लिए दादी के पास जबरदस्ती छोड़ देते है। लेकिन संजू वहां नही रहना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है फिल्म की कहानी

Pahari Cinema Movie Saanjh Release on 14th April 2017

ऐसे में जब संजू को गांव में रहना पड़ता है, तो धीरे धीरे उसकी दोस्ती दादी और एक अन्य युवक से होती है। फिल्म में संजू की दादी का किरदार रुपेश्वरी शर्मा निभा रही है। फिल्म में बताया है कि आधुनिक युग में युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को सांझ (शाम) की तरह खो रही है। यह कभी लौटती नहीं हैं। दो दिन में यू-ट्यूब पर इसके गानों को रिलीज किया जाएगा।

हिमाचल में यहां दिखाई जाएगी फिल्म
शिमला, सोलन, मंडी, हमीरपुर, नूरपुर, ऊना, धर्मशाला, पालमपुर के थियेटरों में यह फिल्म दिखाई जाएगी। फिल्म के प्रोड्यूसर अजय सकलानी ने कहा कि शिमला में दो थियेटर में से किसी भी एक थियेटर में फिल्म पूरे दिन दिखाई जाएगी।

थियेटर कलाकारों को दिया मंच
मंडी के अजय सकलानी ने स्थानीय थियेटर कलाकारों को फिल्म में मंच दिया है। लीड भूमिका निभा रहे विशाल परपगा और संजू की दादी का किरदार रुपेश्वरी शर्मा निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य नए कलाकारों को आगे लाना है। फिल्म को इंटरनेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed