फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   padma shri awarded sunil jogi in movie mohammad

‘मोहम्मद’ में दिखेगी पद्मश्री से सम्मानित डॉ. जोगी की देशभक्ति

Thu, 08 Jun 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Jun 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
padma shri awarded sunil jogi in movie mohammad

कश्मीर में किस तरह एक बकरवाल आतंकियों को गिरफ्तार करवाने के लिए सेना और पुलिस की मदद करता है, इसकी कहानी फिल्म ‘मोहम्मद’ में देखने को मिलेगी। पद्मश्री से सम्मानित और हास्य कवि डॉ. सुनील जोगी इस फिल्म में अजहर नाम से देशभक्त की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन


फिल्म में कश्मीरी पत्थरबाज भी दिखेंगे। फिल्म के निर्देशक पवन शर्मा और निर्माता रवि राजावत हैं। फिल्म में संगीत बालकृष्ण शर्मा ने दिया है। फिल्म में मोहम्मद की भूमिका एक बच्चा निभा रहा है। इस बच्चे के परिवार को आतंकी खत्म कर देते हैं और बाद
विज्ञापन


में यही बच्चा मोहम्मद आतंकियों को गिरफ्तार करवाने में सेना और पुलिस की मदद करता है। फिल्म में एक्टर यशपाल शर्मा ‘मोहम्मद’ के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। यशपाल अपने बेटे मोहम्मद को यह तालीम देते हैं कि भारत ही हमारा मुल्ख हैं और हमें यहीं रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं बकरवाल
डॉ. सुनील जोगी ने बताया कि बकरवाल खानाबदोश लोग होते हैं, जो भेड़ बकरियां चराते हैं। कश्मीर में सेना और पुलिस कई बार इनसे आतंकियों के बारे में पूछताछ करती है क्योंकि ये लोग अपनी भेड़ बकरियों के साथ दुर्गम इलाकों से होकर गुजरते रहते हैं। कई बार आतंकी इनका खाना तक खा जाते हैं और इनसे पैसे भी लूट लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed