{"_id":"6151d4098ebc3e0de45dd05d","slug":"paddy-will-be-procured-from-online-portal-for-the-first-time-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलियों का खेल खत्म: हिमाचल में इस बार ऑनलाइन पोर्टल से होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचौलियों का खेल खत्म: हिमाचल में इस बार ऑनलाइन पोर्टल से होगी धान खरीद
Tue, 28 Sep 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:00 AM IST
सार
प्रदेश में किसानों को उनकी फसल की कीमत सीधे खाते में पहुंचाने के लिए पहली बार ऑनलाइन पोर्टल की मदद से धान की खरीद की जाएगी।किसान नजदीकी बिक्री केंद्र पर जाकर अपनी फसल को उचित मूल्य पर बेच सकेगा। इस बिक्री के बाद सीधे उसके बैंक खाते में पैसे आएंगे।
विज्ञापन
धान(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में किसानों को उनकी फसल की कीमत सीधे खाते में पहुंचाने के लिए पहली बार ऑनलाइन पोर्टल की मदद से धान की खरीद की जाएगी। कृषि विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है, जिसमें किसान पंजीकरण कराएगा और अपनी जमीन का ब्योरा दर्ज करेगा। इसके बाद किसान नजदीकी बिक्री केंद्र पर जाकर अपनी फसल को उचित मूल्य पर बेच सकेगा। इस बिक्री के बाद सीधे उसके बैंक खाते में पैसे आएंगे। विभाग की इस कवायद से बिचौलियों का खेल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले बिचौलिए फसल खरीदकर उसे आगे बेचते थे लेकिन अब किसान ही अपनी फसल को बेच सकेगा।
विज्ञापन
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया कांगड़ा के फतेहपुर, सिरमौर के पांवटा साहिब, सोलन के नालागढ़ और ऊना में स्थित खरीद केंद्रों पर खरीद करेंगे। खाद्य विभाग के निदेशक केसी चमन ने बताया कि अक्तूबर के तीसरे हफ्ते से खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्रों को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है और इस महीने के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
हर साल करीब डेढ़ लाख टन धान की पैदावार
कृषि निदेशक डॉ. आरके प्रुथी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न जिलों में हर साल करीब डेढ़ लाख टन धान की पैदावार होती है। इसमें हिमाचल प्रदेश की खपत से 54 हजार टन धान सरप्लस होता है। पिछले साल की खरीद ऑफलाइन ही थी लेकिन इस बार पहली बार ऑनलाइन खरीद की जाएगी।
विज्ञापन