फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   packed snacks in hrtc volvo buses

एचआरटीसी की वोल्वो बसों में इतने सस्ते में मिलेगा पैक्ड स्नैक्स

Sat, 10 Jun 2017 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Sat, 10 Jun 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
packed snacks in hrtc volvo buses

एचआरटीसी की वोल्वो बसों में यात्रा करने बालों को अब निगम पैक्ड स्नैक्स उपलब्ध कराएगा। परिवहन निगम 60 रुपये में सवारियों को दो सैंडविच, दो कटलेट्स, एक मिष्ठान और पानी की बोतल देगा। शनिवार को नगरोटा बगवां के नए बस अड्डा के साथ राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने जिला कांगड़ा की पहली  हिमाचल राजीव थाली योजना का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि वोल्वो बसों में स्नैक्स उपलब्ध करवाने को टेंडर कर लिया गया है। शीघ्र ही यह सुविधा दी जाएगी। ढाबों में कम गुणवत्ता और अधिक दाम वसूलने की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह फैसला लिया है। अन्य जिलों के बस अड्डों में हिमाचल राजीव थाली योजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम और खाद्य आपूर्ति विभाग की इस संयुक्त योजना के तहत 25 रुपये से कम ( 24.80 रुपये) में खाने की थाली उपलब्ध करवाई जा रही है। एक थाली में चावल, दो चपाती, एक दाल और एक सब्जी मिलेगी। योजना केवल सवारियों के लिए ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति इस दाम में खाना खा सकता है। संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सफाई की सख्त हिदायत दी गई है। वहीं परिवहन मंत्री ने मुहलकड़ चाहड़ी में 24 लाख से नवनिर्मित दो मंजिला आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी एवं आवासीय भवन का लोकार्पण भी किया। 


इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, मनोज मेहता, उस्तेउड़ के प्रधान अविनाश उपाध्याय, परिवहन निगम के डीएम विजय सिपहिया, आरएम राज कुमार और पंकज चड्ढा, उषा भाटिया, सतपाल सिंह, मुनीश शर्मा, अभिजीत शर्मा, चाहड़ी की प्रधान मधु बाला, अशोक शर्मा, हिमुडा से सुरिंदर वशिष्ठ और प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed