फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   oxygen plant inauguration in hamirpur and chamba medical college by cm jairam thakur

हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन संयंत्र शुरू, सीएम ने किया लोकार्पण

Sun, 09 May 2021 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 May 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
oxygen plant inauguration in hamirpur and chamba medical college by cm jairam thakur
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में प्रेशर स्विंग एड्जॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्रों का लोकार्पण किया। चंबा के संयंत्र की क्षमता 400 पीएलएम और हमीरपुर के संयंत्र की 300 पीएलएम है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 13 ऑक्सीजन संयंत्र स्वीकृत किए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पीएसए प्लांट 30 बिस्तरों वाले समर्पित कोविड वार्ड में निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। यह वार्ड तीन माह के रिकॉर्ड समय में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए इसे 300 पीएलएम पीएसए प्लांट से जोड़ा गया है। सभी 30 कोविड बिस्तरों में ऑक्सीजन की सुविधा दी गई है और बीमार मरीजों के लिए 20 वेंटिलेटर स्थापित किए गए हैं। इस वार्ड में छह आईसीयू बिस्तर, चार एचडीयू बिस्तर, एक ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम और 20 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा का ऑक्सीजन संयंत्र जिला के लोगों को सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। अभी तक चिकित्सा आपातकाल के दौरान मंडी से ऑक्सीजन सिलिंडर लाने में दो दिन का समय लगता था। यह संयंत्र मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन उपलब्ध करवाएगा।

वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सांसद किशन कपूर आदि ने भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

दिल्ली में हिमाचलियों के लिए 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए : अनुराग 
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों को ऑक्सीजन की समस्या न आए, इसके लिए विभिन्न हिमाचली कल्याणकारी संस्थाओं को निजी प्रयासों से 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरित किए। कहा कि कोरोना आपदा की इस घड़ी में हर जान कीमती है। केंद्र और राज्य सरकारें आपसी समन्वय से इस विपदा से निपटने के लिए सारे जरूरी कदम उठा रही हैं। 


दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों के लिए उन्होंने निजी प्रयासों से 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विभिन्न कल्याणकारी संस्थाओं को उपलब्ध करवाए हैं। ये संस्थाएं हिमाचलियों के लिए किसी भी परिस्थिति में पूरे सेवा भाव से उपलब्ध हैं। कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ते संक्रमण के चलते पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ी है। सिर्फ उनके हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में यह मांग 60 गुना तक बढ़ गई है। इसे देखते हुए रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में वर्चुअली ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया है। इनके लिए अनुराग ने सीएम का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed