फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Oxygen ambulance service started in Dharampur

धर्मपुर में ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस सेवा शुरू

Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Oxygen ambulance service started in Dharampur
शिमला/धर्मपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला से मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र के लिए वर्चुअल माध्यम से आधुनिक एंबुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन आपूर्ति और एक समय में दो मरीजों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एंबुलेंस और मास्क प्रदान करने के लिए धर्मपुर भाजपा मंडल के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को संकट के समय में सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने एंबुलेंस को झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

साथ ही धर्मपुर में दस किलोमीटर के दायरे में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक वैन भी चलाई जाएगी। यह वैन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चक्कर लगाएगी। इससे स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा। भाजपा मंडल ने 25 लाख की एंबुलेंस भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपुर में 100 बिस्तरों के अस्पताल का कार्य युद्धस्तर पर चला है। उन्होंने धर्मपुर सिविल अस्पताल को फेस मास्क और दस्ताने भी भेंट किए। कहा कि कोरोना महामारी को हलके में न लें। कोरोना कर्फ्यू का पालन करें। इस मौके पर एसडीएम सुनील वर्मा, भाजपा सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी, देशराज पालसरा, अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजेंद्र और उनकी टीम मौजूद रही।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed