लग्जरी बस चालक-परिचालकों के लिए बुरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी बसों में ड्यूटी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को निगम की ओर से न तो ओवर टाइम दिया जाएगा और ही नाइट दी जाएगी। इसके लिए पथ परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों से लिखित में शपथ पत्र भी ले लिए हैं। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
निगम के कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एचआरटीसी ने करीब दो दर्जन कर्मचारियों से लिखित में लिया है। इनमें लग्जरी बसों में सेवाएं देने के बावजूद ओवरटाइम और नाइट चार्ज न लेने की बात लिखवाई गई है। कर्मचारियों ने इसे लेकर रोष जताया है।
मामले को लेकर एचआरटीसी इंटक यूनियन खफा
वहीं दूसरी तरफ निगम के कर्मचारियों पर भी संदेह हो रहा है कि निगम के कर्मचारी कहीं लग्जरी बसों में व्यापारियों के सामना लाकर मोटी कमाई तो नहीं कर रहे हैं। इस मसले को लेकर एचआरटीसी इंटक यूनियन उग्र हो गई है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि यह श्रम कानूनों का सरेआम उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि एक ही निगम में कर्मचारियों के लिए दो कानून होना सही नहीं है। उधर, इस मामले को लेकर एचआरटीसी के क्षेत्रिय प्रबंधक आरएम पवन शर्मा ने भी माना कि कर्मचारियों ने भी लिखकर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। विभाग में इस प्रकार के विभागीय फे रबदल होते रहते हैं।