{"_id":"5a33c4bb4f1c1bc9678c1f7f","slug":"over-speed-bike-crushed-five-students-at-mandi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पांच विद्यार्थियों को रौंद डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पांच विद्यार्थियों को रौंद डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से तेज रफ्तारी और स्टंट का जनून अन्य कालेज छात्रों के साथ ही खुद युवक पर भी भारी पड़ गया। स्टंट के चक्कर में बाइक सवार युवक ने कालेज के मुख्य गेट पर बस की प्रतीक्षा कर रहे पांच विद्यार्थियों को रौंद दिया।
विज्ञापन
बाइक का चालक खुद बुरी तरह से घायल हो गया जिसे सरकाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायल छात्रों को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक हितेष कुमार (22) निवासी गांव बदार डाकघर रखोह बाइक पर घुमारवीं-सरकाघाट हाइवे पर तेज गति में जाहू से सरकाघाट की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
ऐसे हुआ पूरा हादसा
जैसे ही वह कालेज गेट से करीब 200 मीटर दूर था तो उसने अपनी बाइक की रफ्तार को तेज कर स्टंट मारने की कोशिश की। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार को देख यह बाइक चालक गफलत में आया
और संतुलन खोकर सीधा कालेज गेट के बाहर बस का इंतजार कर रहे पांच विद्यार्थियों पर जा चढ़ा। हितेश के सिर पर चोट आई है। हादसे में सुमित कुमार (19), सुमेश कुमार (17), विवेक कुमार (18), सरोज कुमारी (19), पूजा कुमारी घायल हो गए हैं।
घटना का पता चलते ही कालेज के प्रोफेसर और छात्रों ने घायलों को 108 एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था।

ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर नहीं मिली जानकारी
हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि युवक के पास ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं। छात्राओं पूजा और सरोज कुमारी कुमारी को हल्की चोटें लगी हैं। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। विवेक, सुमेश, सुमित कुमार सरकाघाट अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
थाना प्रभारी भारत भूषण ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। एसडीएम सरकाघाट सुरेश जस्वाल ने कहा कि सभी घायलों को प्रशासन ने पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। कालेज गेट के बाहर पुलिस को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।