{"_id":"6491f516904fb0a0370c2ad4","slug":"over-head-glass-tank-constucted-in-chotta-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-182852-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छोटा शिमला वार्ड में बनेगा पहला \nग्लास टैंक, नई लाइन भी बिछेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छोटा शिमला वार्ड में बनेगा पहला ग्लास टैंक, नई लाइन भी बिछेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पहली बार 15 मीटर की ऊंचाई पर बनेगा ग्लास फ्यूज्ड टैंक, पानी के कम प्रेशर की समस्या होगी खत्म
86 लाख रुपये होंगे दोनों कार्यों पर खर्च
अशोक चौहान
शिमला। महापौर सुरेंद्र चौहान के छोटा शिमला वार्ड में राजधानी का पहला ओवरहेड ग्लास फ्यूज्ड टैंक तैयार किया जाएगा। यही नहीं, इस वार्ड में नई पेयजल लाइन भी बिछाई जाएगी।
86 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद छोटा शिमला वार्ड के स्ट्राबरी हिल्स और साथ लगते इलाकों में पीने के पानी का संकट खत्म हो जाएगा। स्ट्राबरी हिल्स में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कई कांग्रेस और भाजपा नेताओं के आवास हैं। साथ ही कई अफसरों के मकान भी यहां बने हैं। पेयजल कंपनी ने इन दोनों कार्यों के टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कंपनी के अनुसार छोटा शिमला जोन के तहत आने वाले स्ट्राबरी हिल्स क्षेत्र में अभी कम आकार की पेयजल लाइनें बिछी हैं। कुछ सालों से यहां की आबादी कई गुना बढ़ गई है जिसके चलते अब लोगों को पानी के कम प्रेशर की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में यहां 50 हजार लीटर की क्षमता वाला नया टैंक बनाया जा रहा है। टैंक पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। मेन्सफील्ड टैंक से स्ट्राबरी हिल्स के लिए बड़ी पेयजल लाइन भी बिछेगी जिस पर 46 लाख रुपये खर्च होंगे।
ओवरहेड ग्लास फ्यूज्ड टैंक की खासियत
ओवरहेड ग्लास फ्यूज्ड टैंक जमीन से 10 से 20 मीटर की ऊंचाई पर बनाया जाता है ताकि आसपास के भवनों को ज्यादा प्रेशर से पानी की आपूर्ति हो। छोटा शिमला में 15 मीटर की ऊंचाई पर यह टैंक बनेगा। इस टैंक में एल्युमिनियम की शीट को आपस में जोड़ा जाता है। इसके अंदर कांच का कोट होता है जिससे लीकेज नहीं होती। यह ऐसी तकनीक है जिसमें दो हफ्ते में टैंक तैयार हो जाते हैं। ऊंचाई में बनने के कारण इसका सामान लिफ्ट करना आसान होता है। इनमें बिना किसी शिकायत 30 से 40 साल तक पानी की आपूर्ति हो सकती है।
विज्ञापन
कोटछोटा शिमला के स्ट्राबरी हिल्स में ओवरहेड ग्लास टैंक बनाया जा रहा है। नई लाइन भी यहां बिछा रहे हैं। इससे इस क्षेत्र में कम प्रेशर से पानी आने की शिकायत दूर होगी।
-पीपी शर्मा, एजीएम पेयजल कंपनी