छप्पर फाड़ के नौकरी, 11 हजार पदों पर भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के स्कूलों और शिक्षा विभाग में खाली पड़े हजारों पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल पीजीटी, सीएचटी, एचटी और जेबीटी के 2,968 पद भरे जाएंगे। गैर शिक्षकों के 8,494 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने खाली पदों की सूची तैयार कर ली है। जल्द ही इस फाइल को वित्त महकमे को भेजा जाएगा। वित्त महकमे से फाइल क्लीयर होने के बाद मंजूरी के लिए कैबिनेट में जाएगी।
इसी प्रक्रिया के बीच मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मुलाकात की।
पीजीटी के 1610 पद खाली
उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग में करीब 3 हजार पद खाली हैं। इसमें सर्वाधिक खाली पद पीजीटी के हैं। पीजीटी के 14008 पद स्वीकृत हैं।
मगर इसमें 1610 पद खाली हैं। सीएचटी के 2097 में से 158 पद, एचटी के 3289 में से 30 और जेबीटी के 21778 में से 899 पद खाली हैं।
कैबिनेट में जाएगा भर्ती का मामला
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले को पहले वित्त विभाग में ले जाया जाएगा, उसके बाद मामला कैबिनेट में जाएगा। दोनों जगहों से फाइल क्लीयर होने के बाद अधीनस्थ चयन बोर्ड परीक्षा लेगा।
इन पदों पर होंगी भर्तियां
ये पद भी हैं खाली
गैर शिक्षकों के विभाग में इतने पद हैं खाली
गैर शिक्षकों के इतने पद हैं खाली
इन पदों पर भी होगी भर्ती