फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   outsourced employees protest in shimla outside secretariat

शिमला में गरजे आउटसोर्स कर्मचारी, सरकारी कर्मी के बराबर वेतन की मांग

Tue, 04 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Jul 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
 outsourced employees protest in shimla outside secretariat

कंपनी राज की प्रताड़ना से बचाने की मांग पर अड़े आउटसोर्स कर्मचारी सोमवार को सचिवालय के बाहर खूब गरजे। हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सचिवालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय में धरना देकर सरकार पर अपने किए वायदे से मुकरने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कर्मचारियों की मांग थी कि सरकार उन्हें कंपनी राज से निकालकर कॉरपोरेशन में मर्ज करे और सिर्फ वेतन सरकारी कर्मचारी के बराबर दे दे। इसके अलावा 58 साल तक न निकालने के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी कर दे। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज चौहान ने कहा कि इन तीन मांगों के अलावा अब आउटसोर्स कर्मचारी कोई मांग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सूबे में कर्मचारियों के आंदोलन के बावजूद सरकार का कोई नुमाइंदा मिलने नहीं आया। कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो वह न सिर्फ आंदोलन को और तेज करेंगे बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी मांगों की अनदेखी का जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांग-कारपोरेशन में मर्ज करे सरकार, सरकारी मुलाजिम के बराबर दे वेतन

 outsourced employees protest in shimla outside secretariat

इससे पहले कर्मचारियों ने पुराने बस अड्डे से सचिवालय तक रैली भी निकाली। चौहान ने दावा किया कि जो कर्मचारी रैली में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्होंने अपने-अपने जिलों में एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खुद कैबिनेट में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाकर लाभ दिलाने का एलान किया था।

आउटसोर्स कर्मचारियों के कार्यक्रम में भी उन्होंने और युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने यही बात कही। लेकिन अब सरकार अपने ही किए वायदे से मुकर रही है। कहा कि सरकार उन्हें भले ही रेगुलर न करे लेकिन वेतन और नौकरी बने रहने का भरोसा देकर हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों का विश्वास जीत सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed