फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   outsider peoples are selling land purchased in Himachal

हिमाचल में खरीदी जमीन को बेचकर अब लौटने लगे लोग

Thu, 13 Jun 2019 01:36 PM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
outsider peoples are selling land purchased in Himachal
फाइल फोटो

सालों से देवभूमि में बसे बाहरी राज्यों के कई लोगों का हिमाचल से दिल भर गया है। ये लोग अब अपने प्रदेश लौटना चाहते हैं। इन लोगों ने धारा-118 के तहत हिमाचल में जमीनें खरीदी हैं।

विज्ञापन


प्रॉपर्टी को बेचने के लिए इन लोगों ने धारा-118 के तहत सरकार के पास जमीन बेचने को आवेदन किया है। पांच ऐसे लोगों को सरकार ने जमीन बेचने की अनुमति भी दे दी है। ये लोग मुंबई, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब और बंगलूरू के हैं।
विज्ञापन


हालांकि, सरकार ने जमीन बेचने के लिए शर्त लगाई है कि ये लोग केवल हिमाचली कृषक को ही जमीन बेच सकते हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि हिमाचल में खरीदी गई जमीन को आगे से आगे मुनाफे के चक्कर में न बेचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने शिमला, सोलन, कसौली जैसे क्षेत्रों में जमीनें खरीदी हैं। कुछेक ने जमीन पर मकान बनाए हैं, जबकि कइयों ने फेसिंग करके कंस्ट्रक्शन की है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में धारा-118 के तहत जमीन खरीदने की अनुमति के बाद खरीदारों को इसकी सूचना सरकार को देनी होती है।

सरकार ने इन्हें दी जमीन बेचने की मंजूरी 

जिस दिन जमीन का लेनदेन होता है, उसके तीन साल के भीतर कंस्ट्रक्शन करनी होती है। चंडीगढ़ निवासी विंग कमांडर हरिंद्र पाल सिंह को जिला सोलन के कंडाघाट में 140 वर्ग मीटर जमीन बेचने की अनुमति दी गई है।

हरियाणा के गुड़गांव की किरण मल्होत्रा को जिला सोलन के कसौली में 13 बिस्वा बेचने की मंजूरी मिली है। पंचकूला निवासी सुषमा वर्मा को सोलन में पांच बिस्वा जमीन और उस पर बने मकान को बेचने की स्वीकृति मिली है।

तेलंगाना के सिकंदराबाद की निवासी शालिनी राजन को भी सोलन के कसौली में 13 बिस्वा जमीन बेचने की अनुमति मिली है। मुंबई निवासी नरेण नरवाणी को शिमला ग्रामीण के छकड़याल में फ्लैट बेचने को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed