फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   OTA post vacant in IGMC

Shimla News: आईजीएमसी में ड्यूटी नहीं देना चाहते ओटीए, रद्द करवाए ऑर्डर

Wed, 21 Jun 2023 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
OTA post vacant in IGMC
अब दस में से नौ टेबलों पर ही होंगे ऑपरेशन
विज्ञापन

ऑपरेशनों के लंबित मामलों की बढ़ेगी संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) ड्यूटी नहीं देना चाहते। अस्पताल में ओटीए की भारी कमी है। अस्पताल प्रबंधन ने हाल ही में दो ओटीए को यहां भिजवाया था लेकिन इन्होंने स्वास्थ्य निदेशालय से अपने आर्डर रद्द करवा दिए।


आईजीएमसी में ओटीए की कमी के चलते एनेस्थीसिया विभाग ने बुधवार से 10 में से 9 ओटी टेबल पर ही ऑपरेशन करने की बात कही है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में औसतन 55 के करीब विभिन्न बीमारियों के ऑपरेशन होते हैं लेकिन एक ओटी टेबल कम होने से दो से तीन मरीजों के ऑपरेशन अब तय तिथि पर नहीं होंगे। इससे लंबित मामलों की संख्या बढ़ेगी। यह मामला अस्पताल प्रबंधन ने सरकार के समक्ष उठाया है लेकिन अभी तक इसका हल नहीं निकल पाया है। आईजीएमसी में 46 ओटीए के पद स्वीकृत हैं लेकिन अभी 13 ही सेवाएं दे रहे हैं। इस वजह से इन पर कार्य का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन



सरकार के ध्यान में लाया है मामला
ओटीए की कमी का मामला सरकार के ध्यान में लाया है। इससे खाली पदों को तुरंत भरा जाए और मरीजों को दिक्कतें पेश न आए।
-डॉ. सीता ठाकुर, आईजीएमसी प्राचार्य शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article