फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   OROP: diwali gift to ex army solider.

हिमाचल: पूर्व सैनिकों को दिवाली की सौगात, इतनी बढ़ेगी पैंशन

Sun, 08 Nov 2015 10:50 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
OROP: diwali gift to ex army solider.

केंद्र सरकार ने वन रैंक, वन पेंशन की अधिसूचना जारी कर सूबे के सवा लाख पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को दिवाली पर बड़ी सौगात दी है। ओआरओपी का सबसे ज्यादा लाभ सिपाही से लेकर सूबेदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों को होगा।

विज्ञापन


इनकी पेंशन में अनुमानित दो से तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी, जबकि इससे ऊपर के रैंक के पूर्व सैनिकों को एक हजार से 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। प्री मैच्योर रिटायरमेंट लेने वाले लगभग 25 हजार पूर्व सैनिक भी इस योजना के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने बताया कि 43 साल बाद उनकी मांग पूरी हुई है। इतने वर्ष के बाद कम से कम अधिसूचना तो जारी हुई। कितना फायदा होगा यह अधिसूचना पढ़ने के बाद ही पता चल सकेगा। उनके अनुसार हिमाचल में लगभग सवा लाख पूर्व सैनिक और उनके आश्रित हैं, जिन्हें सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रैंक में हो सकती है ज्यादा वृद्घि

OROP: diwali gift to ex army solider.

पूर्व सैनिक संगठन के विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार सिपाही रैंक से सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक को दो हजार से 2500 रुपये, हवलदार को 2500 से 3000 रुपये, नायब सूबेदार और सूबेदार को 2000 से 2500 रुपये तक मासिक पेंशन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इससे ऊपर के रैंक के पूर्व सैनिकों की पेंशन में एक हजार से 1500 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

हिमाचल में पूर्व सैनिकों की संख्या
जिला----------------------------संख्या
कांगड़ा.....................................54,403
हमीरपुर....................................24,579
मंडी.........................................14,850
ऊना........................................12,848
बिलासपुर...................................8,886
चंबा.........................................3671
सोलन......................................3349
शिमला....................................3444
सिरमौर....................................2510
कुल्लू......................................1685

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed