पूर्व सैनिकों को दिवाली से पहले मिलेगा एरियर का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों और सैनिकों की विधवाओं को 2006 से बढ़ी पेंशन का एरियर मिलेगा। केंद्र सरकार ने कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) इलाहाबाद को आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के 90 हजार पूर्व सैनिक सहित 25 हजार सैनिक विधवाएं लाभान्वित होंगी। पूर्व सैनिकों को यह सौगात दिवाली से पहले मिलेगी।
प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद (सेवानिवृत्त) ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान इसका खुलासा किया। जारी पत्र की कॉपियां दिखाते हुए प्रकाश चंद ने बताया कि यह कार्यालय से सर्कलुर नंबर सी-144, पत्रांक संख्या नंबर- जीआई/सी/ओ 198/वीओएल-वी/टेक 14 अगस्त, 2015 को जारी हो गई हैं।
इसमें 24 सितंबर, 2012 से दी जा रही पेंशन को अब जनवरी, 2006 से लागू किया गया है। प्रकाश चंद ने बताया कि पत्र के अनुसार बढ़ाई गई पेंशन का प्रदेश में एक लाख 25 हजार पूर्व सैनिकों और विधवाओं को लाभ मिलेगा। इस दौरान कैप्टन रूपलाल (सेवानिवृत्त), कैप्टन रामलाल (सेवानिवृत्त), हवलदार सुरेंद्र कुमार (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित रहे।
यहां जानिए किसे कितना पैसा मिलने वाला है
सिपाही को मिलेंगे 1,22,806
ग्रुप एक्स 15 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले सिपाही को जनवरी 2006 से 23 सितंबर, 2012 तक का बकाया 1,22,806 रुपये, विधवा को 73,683 रुपये, ग्रुप वाई 15 वर्ष कार्यकाल पूरा करने वाले सिपाही को 91,066 रुपये, विधवा को 54,639 रुपये एरियर मिलेगा।
17 साल सेवा पर 1,31,786
टीएस/ऑनरेरी नायक ग्रुप एक्स 17 साल वालों को 1,31,786 और विधवा को 79,071, ग्रुप वाई वालों को 98,651, विधवा को 59,190 एरियर खाते में डलेगा। 22 वर्ष का ग्रुप एक्स के नायक को 1,42,193, विधवा को 85,316, ग्रुप वाई वाले पूर्व सैनिकों को 1,09,686, विधवा को 65,812 रुपये मिलेंगे।
हवलदार को 2,08,350 मिलेंगे
चौबीस साल नौकरी करने वाले ग्रुप एक्स में हवलदार को 2,08,350 रुपये, जबकि विधवा को 1,25,010 रुपये एरियर मिलेगी। ऑनरेरी हवलदार को भी इतनी राशि मिलेगी। ग्रुप वाई के हवलदार/ऑनरेरी हवलदार 1,41,304 रुपये, विधवा को 84,783 रुपये मिलेंगे।
इन सैनिकों को इतना पैसा
सूबेदार को मिलेंगे 93,835
28 वर्ष नौकरी करने वालों को ग्रुप एक्स में सूबेदार रैंक वालों को 93,835 रुपये तथा विधवा को 56,301 रुपये मिलेंगे, ग्रुप वाई में 66,177 रुपये, विधवा को 39,706 रुपये मिलेंगे।
सूबेदार मेजर को 1,10,784
32 साल नौकरी करने वाले ग्रुप एक्स के सूबेदार मेजर को 1,10,784, विधवा को 66,470 रुपये मिलेंगे। ग्रुप वाई में सूबेदार मेजर को 68,662 रुपये, विधवा को 41,197 रुपये मिलेंगे।
ऑनरेरी लेफ्टिनेंट को 2,03,661
ऑनरेरी लेफ्टिनेंट को 2,03,661, विधवा को 1,22,197 रुपये मिलेंगे। ऑनरेरी कैप्टन को 2,37,864 रुपये तथा विधवा को 1, 42, 718 रुपये एरियर के तौर पर मिलेंगे।
नायब सूबेदार रैंक को मिलेंगे 92,592
26 वर्ष वालों को ग्रुप एक्स में नायब सूबेदार को 92,592 रुपये, विधवा को 55,555 रुपये तथा ऑनरेरी नायब सूबेदार को 1,84,624 रुपये, विधवा को 1,10,775 रुपये, जबकि वाई वालों को 63,784, विधवा को 38,270 रुपये मिलेंगे। ऑनरेरी नायब सूबेदार को 1,20,585, विधवा को 72,351 रुपये मिलेंगे।
यह है ग्रुप एक्स और वाई
ग्रुप एक्स में एजूकेशन, मेकेनिक और सिग्नल सहित अन्य ट्रेडों में आने वाले पूर्व सैनिक आएंगे, जबकि ग्रुप वाई में जीडी वाले पूर्व सैनिक शामिल हैं।