फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   orange weather alert in himachal for two days

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Fri, 16 Aug 2019 04:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Aug 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
orange weather alert in himachal for two days
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शुक्रवार को भी भारी बारिश का दौर रहा। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपना मनाली का दौरा रद्द करना पड़ा। शुक्रवार को प्रदेश में हवाई उड़ानें भी प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


बीते दो दिनों से प्रदेश में जारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सिरमौर की सतौन नदी के उफान में एक आल्टो कार बह गई। शुक्रवार शाम बीबीएमबी को भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोलने पड़े।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर बाद जमकर बादल बरसे। हमीरपुर जिले के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शुक्रवार को प्रदेश में 141 सड़के बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट

orange weather alert in himachal for two days

हिमाचल के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में शनिवार को रेड अलर्ट जारी हुआ है। इन जिलों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सरकार को एहतियात बरतने को कहा है।

चार जिलों शिमला, कुल्लू, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार के लिए सोलन, शिमला, मंडी और कांगड़ा जिले के लिए रेड और ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 22 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

ऐतिहासिक रिज मैदान पर फिर आई दरारें
राजधानी में जारी भारी बारिश से ऐतिहासिक रिज मैदान फिर धंसना शुरू हो गया है। गेयटी थियेटर के सामने रिज का एक हिस्सा काफी धंस गया है। इस हिस्से पर कई दरारें भी पड़ गई हैं। नगर निगम ने अभी तक रिज को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। रिज का यह हिस्सा पिछले साल भी दो फीट तक धंसा था।

कहां कितनी हुई बारिश

orange weather alert in himachal for two days

स्टेशन            बारिश (मिलीमीटर में)
कुफरी              38
फागू                 34
सोलन              26
शिमला            20
कांगड़ा              11

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट
प्रदेश के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, भुंतर में 30.6, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर-चंबा में 29.5, सुंदरनगर में 29.3, मंडी में 28.1, धर्मशाला में 27.6, सोलन में 27.5, कांगड़ा में 27.4, शिमला में 21.2, कल्पा में 20.9 और डलहौजी में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भाखड़ा बांध के गेट खोले, जलस्तर 1674 फीट के पार

orange weather alert in himachal for two days
भाखड़ा बांध(फाइल फोटो)

भाखड़ा बांध में तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बीबीएमबी ने शुक्रवार शाम से फ्लड गेट के माध्यम से 19000 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। बीबीएमबी के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार अग्रवाल ने इस आशय की जानकारी दी है। 

बीबीएमबी मुख्य अभियंता के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बीबीएमबी के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार अग्रवाल ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश का अनुमान है। इस कारण प्रबंधन को यह निर्णय लेना पड़ा।

उन्होंने कहा कि 59158 क्यूसेक पानी की आमद के साथ ही भाखड़ा बांध का जलस्तर 1674 फीट तक पहुंच गया है, बिजली उत्पदान के लिए टरबाइनों के माध्यम से 36000 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा था। इससे 331.61 लाख यूनिट बिजली उत्पादन किया गया।

बदलते हालात को देखते हुए 36000 हजार टरबाइनों के माध्यम से व 19000 क्यूसेक फ्लड गेटों के माध्यम से कुल 55000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी पूरे हालात पर पैनी निगाह बनाए हुए है।

अगर पानी की आमद में गिरावट आई तो पानी छोड़ने की मात्रा को कम भी किया जा सकता है। अगर पानी की आमद में वृद्धि होती है तो पानी छोड़ने की मात्रा को बढ़ाया भी जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस बारे जानकारी दे दी गई है। लोगों से अपील कि आज और कल सतलुज दरिया क्षेत्र में जाने का प्रयास न करें। इस मौके पर उपमुख्य अभियंता हुसनलाल कंबोज और केके सूद आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed