फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Orange alert for heavy rain in Himachal Pradesh from tomorrow

HP Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट: पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 20 Jun 2025 12:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला। Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:58 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदल दी है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Orange alert for heavy rain in Himachal Pradesh from tomorrow
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदल दी है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच गुरुवार दोपहर बाद ऊना जिला के बंगाणा, बड़ूही, हरोली और मैहतपुर में आधा घंटा बारिश हुई। हमीरपुर, मंडी, चंबा और कुल्लू में धूप खिली रही। उमस ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए। राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। 21 से 23 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 21 या 22 जून को प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की भी प्रबल संभावना बन गई है।

विज्ञापन


बारिश के अलर्ट के बीच गुरुवार को प्रदेश के मौसम के अलग-अलग रंग दिखे। ऊना जिले में कुछ इलाकों में वीरवार सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे। दोपहर को धूप खिली। दोपहर बाद बारिश हुई। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। शाम के समय उमस भरी गर्मी ने दोबारा लोगों को परेशान किया। हमीरपुर में मौसम साफ बना रहा है। दिनभर धूप खिली रही। मंडी में भी दिनभर मौसम साफ रहा। धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। कुल्लू और लाहाैल-स्पीति जिला में भी मौसम साफ रहा। बारिश का दौर थमते ही अब किसान मक्की, राजमा की बिजाई में जुट गए हैं। बागवानों ने भी प्लम, खुमानी का तुड़ान तेज कर दिया है। जिला कांगड़ा में भी धूप खिली रही। हालांकि, धर्मशाला क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाए रहे। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 25 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दाैरान तापमान में भी कमी आने की संभावना है। उधर, बुधवार रात को पच्छाद में 7.4, सुंदरनगर में 5.8, कसौली व बजौरा में 3.0, जोत में 2.2, भरवाईं और चंबा में 2.0, सांगला में 1.8, कुफरी में 1.0, कल्पा में 0.7, धौलाकुआं में 0.5 और सोलन में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर में 22.4, भुंतर में 21.1, कल्पा में 12.0, धर्मशाला में 19.9, ऊना में 23.4, नाहन में 19.5, केलांग में 9.8, सोलन में 20.4, मनाली में 16.9, कांगड़ा में 23.5, मंडी में 22.6, बिलासपुर में 23.9, हमीरपुर में 26.4, चंबा में 21.1, डलहाैजी में 15.8, कुकुमसेरी में 11.2, नारकंडा में 12.1, भरमाैर में 16.9, रिकांगपिओ में 14.6, धाैलाकुआं में 25.9, कसाैली में 18.6, पांवटा साहिब में 26.0, देहरा गोपीपुर में 25.4 और बजाैरा में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 38.0
हमीरपुर 37.9
बिलासपुर 34.9
धौलाकुआं 34.0
मंडी 33.8
बजौरा 33.5
बरठीं 32.6
चंबा 31.9
नाहन 30.3
धर्मशाला 30.0
शिमला 24.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed