{"_id":"5c0d0bb6bdec2241ce726f58","slug":"opposition-will-raise-these-issues-against-ruling-party-in-himachal-assembly-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विस सत्र में इन मसलों पर सत्ता पक्ष को घेरेगा विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विस सत्र में इन मसलों पर सत्ता पक्ष को घेरेगा विपक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष ने तैयारी कर ली है। 1134 करोड़ के बागवानी विकास प्रोजेेक्ट की विफलता, विदेशों से करोड़ों रुपये के आयात फलदार पौधों के खराब होने, विभिन्न सरकारी विभागों में बैक डोर भर्तियां, तबादला उद्योग और मुफ्त स्कूली वर्दी न मिलने जैसे मुद्दों पर सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा प्रदेश सरकार राज्य में 70 नए नेशनल हाईवे तैयार करने की बात कहती रही है। केंद्र सरकार ने अभी तक एनएच के परामर्शियों की तैनाती की सूची मंजूर नहीं की है। विपक्ष एनएच के निर्माण में विलंब को लेकर भी सरकार को सदन में घेरेगा। ऊना के किसानों को खराब गेहूं बीज आपूर्ति मामले को भी जोरशोर से उठाने की तैयारी है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक राम लाल ठाकुर ने बताया कि राज्य और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को शीतकालीन सत्र में घेरकर रखा जाएगा। बागवानी विकास प्रोजेक्ट, एनएच के प्रोजेक्टों का काम शुरू नहीं होने, तबादला उद्योग, बैक डोर भर्तियों सहित अन्य कई मसलों पर सरकार को घेरा जाएगा।
विज्ञापन