शीत सत्र के तीसरे दिन भी सरकार-विपक्ष में टकराव, वाकआउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के शीत सत्र के तीसरे दिन भी लगातार सरकार और विपक्ष के लिए बीच टकराव जारी रहा। विपक्ष ने भी गर्म तेवर दिखाते हुए नौतोड़ पर चर्चा का मौका न देने और विपक्ष के मु्द्दे चर्चा से हटाने के विरोध में हंगामा करते हुए वाकआउट कर दिया।
प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने नियम 67 के तहत जनजातीय लोगों के लिए नौतोड़ मामले पर चर्चा की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने मामला कोर्ट मेें विचाराधीन होने के चलते चर्चा से इंकार कर दिया। इस पर विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
इसी दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जबरदस्त बहस हुई। हंगामे के बाद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने वाकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विस अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल पर निशाना साधा।
बोलने का मौका नहीं देना सदन की गरिमा से खिलवाड़
उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सरकार के लिए काम कर रहे हैं और विस के एजेंडे से भी छेड़छाड़ कर सिर्फ भाजपा विधायकों के सवालों पर चर्चा प्रस्तावों को प्राथमिकता दे रहे हैं। विपक्ष के मुद्दों पर चर्चा नहीं करवा रहे।
सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक कर स्कूली वर्दी देने के संबंध में किया टेंडर रद्द कर अगले तीन साल के लिए टेंडर करने का फैसला ले लिया है, लेकिन सदन को अवगत नहीं कराया। सरकार वर्दी के अलावा स्कूली बैग तक नहीं मुहैया करा पा रही है।
उन्होेंने स्पष्ट किया कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों के नाम पर हेलीकॉप्टर तो ले रही है लेकिन वहां के लोगों की सुनवाई नहीं कर रही। एसजेवीएन को एनटीपीसी को देने और सरकार गठन के बाद भाजपा नेताओं पर दर्ज मामले वापस लेने जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सदन के सामने स्थिति साफ नहीं करना चाह रही।
विपक्ष ने जीत जश्न मनाने को किया वाकआउट : सुरेश भारद्वाज
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विपक्ष जनहित के मुद्दों से इतर कुछ राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत का जश्न मनाना चाहता था। वह नहीं चाहता था कि सदन की कार्यवाही चले।
इसलिए, उसने ऐसे प्रस्ताव पर चर्चा करने को कहा, जिसे किसी ने भी भेजा तक नहीं था। जब बिना प्रस्ताव चर्चा करने से विधानसभा अध्यक्ष ने मना किया तो विपक्ष ने वाकआउट कर दिया।