फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   operation silkyara uttarkashi tunnel collapse Vishal mother gave blessings

ऑपरेशन सिलक्यारा: फोन पर विशाल से बात कर फफक पड़ीं उर्मिला, बोलीं- जियो मेरे लाल

Thu, 30 Nov 2023 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Nov 2023 11:37 AM IST
सार

विशाल की मां उर्मिला ने बताया कि बेटे विशाल से फोन पर बात हो गई है। वह ठीक है और एम्स ऋषिकेश में भर्ती है।

विज्ञापन
operation silkyara uttarkashi tunnel collapse Vishal mother gave blessings
विशाल के परिजनों को बधाई देने के लिए दिन भर लोग आते रहे। - फोटो : संवाद

विस्तार

बल्ह घाटी के बंगोट गांव के विशाल की बुधवार दोपहर को फोन पर मां उर्मिला के साथ बातचीत हुई। बेटे से बात करते ही मां उर्मिला फफक पड़ीं और बोलीं-जियो मेरे लाल। फोन पर मां ने बेटे के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। दादी गवर्धनु भी पोते की आवाज सुनकर खुश हो गईं। टनल से सुरक्षित निकलने के बाद अब विशाल का घर पर बेसब्री से इंतजार हो रहा है। विशाल के सुरक्षित टनल से बाहर निकलने पर घर पर बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


लोग फोन पर भी विशाल की सलामती के बारे में पूछ रहे हैं। विशाल की मां उर्मिला ने बताया कि बेटे विशाल से फोन पर बात हो गई है। वह ठीक है और एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। बेटे की फोन पर आवाज सुनकर दिल को सुकून मिला है। बेटे से बात करने के लिए तरस गई थी। बेटे के सुरक्षित लौटने की दुआ कर रही थी। बेटे के फिलहाल एम्स ऋषिकेश में टेस्ट हो रहे हैं। यहां से छुट्टी मिलने के बाद वह घर पहुंचेगा।
विज्ञापन


उधर, टनल से बाहर निकले विशाल को देखकर पिता धर्म सिंह का भी खुशी का ठिकाना नहीं था। 17 दिन टनल के अंदर गुजारने के बाद पिता ने विशाल को स्वस्थ देखकर राहत की सांस ली। पिता धर्म सिंह ने बताया कि फिलहाल बेटे से अधिक बातचीत नहीं हो पाई है। बेटा स्वस्थ और सुरक्षित है, इससे बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। वहीं, विशाल का बड़ा भाई योगेश उत्तराखंड से मंडी के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसके पिता धर्म सिंह बेटे विशाल के साथ हैं। बुधवार को विशाल और अन्य मजदूरों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। जबकि पिता धर्म सिंह बस के जरिये एम्स ऋषिकेश जा रहे हैं। बता दें कि उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान विशाल के पिता धर्म सिंह और उसका बड़ा भाई योगेश मौके पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed