फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   OPD will remain closed in all hospitals of the city today

Shimla News: शिमला शहर के सभी चारों अस्पतालों में आज भी ओपीडी रहेगी बंद

Sun, 18 Aug 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
OPD will remain closed in all hospitals of the city today
हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ की बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

आईजीएमसी, चमियाना और केएनएच के बाद अब डीडीयू में भी हड़ताल
आपातकालीन मरीजों को ही दिया जाएगा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी, चमियाना और केएनएच के बाद अब जोनल अस्पताल डीडीयू में भी ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। लिहाजा सोमवार को अगर कोई मरीज रूटीन में अस्पताल में इलाज के लिए आता है तो उसे लौटना पड़ेगा। अस्पताल में अब केवल आपातकालीन मरीजों को ही उपचार दिया जाएगा।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला प्रशिक्षु के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बाद से डॉक्टर पूरी तरह भड़के हुए हैं। बड़े अस्पतालों में पहले ही रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं वरिष्ठ डॉक्टरों ने कमी के कारण ओपीडी और रूटीन के ऑपरेशन करना बंद कर दिए हैं। इस वजह से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।
विज्ञापन

अब हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ ने रविवार शाम साढ़े बजे हुई वर्चुअल बैठक के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की बात कही है। ऐसे में जिला के अस्पतालों में इलाज की उम्मीद लगाए बैठे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना होगा। संघ ने बैठक में निर्णय लिया गया कि वह फोर्डा, एफएआईएमए, आईएमएजेडीएन का समर्थन करेगी। वहीं उनके समर्थन में सोमवार को ओपीडी सेवाएं जारी नहीं रखेगी। संघ के महासचिव डॉ. विकास ठाकुर ने सोमवार को हड़ताल की पुष्टि की है। हालांकि आपात स्थिति में आए मरीजों को किसी तरह की दिक्कतें पेश नहीं आने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed