फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   OPD closed at Nerchowk Medical College, covid patients will be treated

मंडी: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद, कोविड रोगियों का होगा उपचार

Tue, 20 Apr 2021 05:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/नेरचौक
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/नेरचौक Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Apr 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
OPD closed at Nerchowk Medical College, covid patients will be treated
लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक की सामान्य ओपीडी मंगलवार दोपहर बाद अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई। अब यहां सिर्फ कोरोना संक्रमितों का उपचार होगा। स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देशों के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक के प्राचार्य ने आपातकाल बैठक बुलाकर यह निर्णय लिया। अस्पताल में करीब 179 रोगी भर्ती थे। काफी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचे थे। अचानक आए आदेशों के बाद मरीजों में रोष दिखा। रोगियों और तीमारदारों को परेशानी हुई।

विज्ञापन


भर्ती रोगियों में कुछ को जोनल अस्पताल मंडी और कुछ अन्य स्थानों में शिफ्ट किए गए। कुछ को छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार सामान्य ओपीडी में मरीजों की सिर्फ जांच हुई, भर्ती किसी को नहीं किया गया। 21 अप्रैल से सामान्य ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरसी ठाकुर ने बताया कि सभी एचओडी को निर्देश दे दिए गए हैं कि जो भी बीमार व्यक्ति अस्पताल में एडमिट है, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाए या दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाए।
विज्ञापन


सात जिलों के संक्रमितों का होगा उपचार
मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अब पहले की तरह सात जिलों मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर के कोरोना संक्रमितों का उपचार होगा। सरकार ने गत वर्ष लॉकडाउन के बाद 23 मार्च को नेरचौक मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटिड कोविड अस्पताल का दर्जा दिया था। इस साल 22 फरवरी को अस्पताल में दोबारा सामान्य ओपीडी शुरू हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार के करीब थी ओपीडी
करीब दो माह से यहां रोजाना 1000 के करीब मरीज विभिन्न ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे थे। सर्जरी शुरू होने से कई मरीजों को राहत मिली थी। ओपीडी पूरी तरह बंद होने से आम मरीजों को अब उपचार के लिए दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ेगा।


500 बेड क्षमता, 118 बिस्तरों में ऑक्सीजन की सुविधा
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोविड रोगियों के लिए 500 बेड की व्यवस्था है। यहां 118 बिस्तरों में ऑक्सीजन की सुविधा है। वहीं प्री-फैब्रिकेटिड कोविड अस्पताल का काम पचीस अप्रैल तक पूरा होने के निर्देश सरकार ने संबंधित निर्माण एजेंसी को दिए हैं। यह 108 बेड का होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed