फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Only green crackers will burst in Shimla and will be able to run till 10 pm only

Green Crackers: शिमला में केवल ग्रीन पटाखे फूटेंगे, रात 10 बजे तक ही चला सकेंगे, प्रशासन ने जारी किए आदेश

Thu, 13 Oct 2022 10:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 10:06 PM IST
सार

जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि अगर राज्य सरकार कोई आदेश पारित नहीं करती है तो प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए पर्यावरण मित्र पटाखों को ही दिवाली पर जलाने की अनुमति दी जाएगी। 

विज्ञापन
Only green crackers will burst in Shimla and will be able to run till 10 pm only
आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर्व पर इस बार रात 10 बजे तक ही लोग पटाखे जला सकेंगे। वायु और ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इतना ही नहीं जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि अगर राज्य सरकार कोई आदेश पारित नहीं करती है तो प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए पर्यावरण मित्र पटाखों को ही दिवाली पर जलाने की अनुमति दी जाएगी। पटाखे जलाने का समय रात 8 से 10 बजे के बीच निर्धारित किया है। डीसी ने सभी से प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है। 11 दिन बाद दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में शहर के बाजार सजने शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन


खास तरह से तैयार होते हैं ग्रीन पटाखे
ग्रीन पटाखों से प्रदूषण कम होता है और पर्यावरण के लिए यह अच्छे माने जाते हैं। इन पटाखों को खास तरह से तैयार किया जाता है और इनके जरिये 30 से 40 फीसदी तक प्रदूषण कम होता है। ग्रीन पटाखों में वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले हानिकारक रसायन नहीं होते है। इनमें एल्युमिनियम, बैरियम, पोटाशियम नाइट्रेट और कार्बन का प्रयोग नहीं किया जाता है अथवा इनकी मात्रा काफी कम होेती है। इनके प्रयोग से वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोका जा सकता है। 
विज्ञापन


प्रशासन के फरमान से पटाखा कारोबारी भड़के
दिवाली पर्व पर केवल ग्रीन पटाखे जलाने के प्रशासन के फरमान से पटाखा कारोबारी खफा हैं। कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये के पटाखे खरीद लिए हैं, अब प्रशासन के ताजा फरमान से उन्हें भारी नुकसान होेने की आशंका है। पटाखा कारोबारी सुरेंद्र, मनीष और देवेंद्र ने कहा कि वह लाखों रुपये के पटाखे खरीदकर ले आए हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने ग्रीन पटाखे जलाने को लेकर आए निर्देशों से बाजारों में उनके पटाखे न बिकने से उनका लाखों रुपये बर्बाद होगा। हालांकि दूसरी ओर अगर ग्रीन पटाखे जलेंगे तो श्वास रोगियों को इस दौरान हवा में फैले प्रदूषण से परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed