फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   only cm will take decision on teachers deputation.

हिमाचल में शिक्षकों के डेपुटेशन से जुड़ा बड़ा फैसला

Fri, 11 Sep 2015 09:51 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
only cm will take decision on teachers deputation.

प्रदेश में शिक्षकों का डेपुटेशन अब सिर्फ मुख्यमंत्री के आदेश पर ही होगा। डेपुटेशन करने के लिए शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजेगा। शिक्षकों के डेपुटेशन रद करने पर स्कूलों में शिक्षकों की कमी न हो जाए, इसको ध्यान में रखते हुए विभाग प्रस्ताव तैयार करेगा। मुख्यमंत्री की विधानसभा में घोषणा के बाद विभागीय स्तर पर शिक्षकों का डेपुटेशन करने पर अब पूरी तरह से रोक लग गई है।

विज्ञापन


विशेष परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के अलावा कोई भी अन्य डेपुटेशन को मंजूरी नहीं देगा। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने अर्की से भाजपा विधायक गोविंद राम शर्मा के सवाल के जवाब में सदन में बताया था कि उनकी अनुमति से डेपुटेशन नहीं हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई को किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। डेपुटेशन पर भेजे शिक्षकों को वापस बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए लिया गया फैसला

only cm will take decision on teachers deputation.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि सदन में यह मामला आने से पहले ही उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा को सारी प्रति नियुक्तियों को निरस्त करने को कह दिया था। उन्होंने आदेश किए हैं कि जो डेपुटेशन सरकार की अनुमति के बगैर किए गए हैं, उन्हें निरस्त किया जाएगा।

ऐसे में मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद विभाग ने डेपुटेशन रद करना शुरू कर दिया है। लेकिन कई जगह ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां डेपुटेशन रद होने से शिक्षकों की भारी कमी हो रही है। ऐसे में विभाग ने ऐसे मामलों के प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को भेजने की तैयारी की है।

मुख्यमंत्री ही लेंगे डेपुटेशन पर फैसला
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डा. राजकृष्ण परूथी ने बताया है कि मुख्यमंत्री के अलावा कोई भी अन्य डेपुटेशन नहीं कर सकेंगे। जिन स्कूलों में डेपुटेशन करने की आवश्यकता होगी, वहां के लिए विभाग प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed