फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online shopping, hp govt impose entery tax.

ऑनलाइन शॉपिंग: इन चीजों पर ही लगेगा टैक्स

Wed, 06 Apr 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Apr 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
online shopping, hp govt impose entery tax.
हिमाचल में ई-कॉमर्स एंट्री टैक्स केवल कर योग्य वस्तुओं पर ही लगाया जाएगा।

हिमाचल में ई-कॉमर्स एंट्री टैक्स केवल कर योग्य वस्तुओं पर ही लगाया जाएगा। कर योग्य वस्तुएं वही हैं, जिन पर पहले से ही एंट्री टैक्स लगाया जा रहा है। हिमाचल की सीमाओं के भीतर ऑनलाइन खरीद पर ऐसी वस्तुओं को बिना टैक्स ही पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन


विपक्ष के हंगामे के बीच राज्य विधानसभा में मंगलवार को एंट्री टैक्स संशोधन विधेयक को सदन में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। नए कानून की राज्यपाल से मंजूरी आने के बाद ही इसे अधिसूचित किया जाएगा। इसके बाद कर योग्य वस्तुओं का भी शेड्यूल तैयार करके नए प्रवेश कर नियमों को लागू किया जाएगा।  
विज्ञापन


मंगलवार को आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर संशोधन विधेयक 2016 को सदन में पारित करने का प्रस्ताव पेश किया। इस विधेयक को सदन के पटल पर सोमवार को रखा गया था और दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच ही इसे ध्वनिमत से पारित किया गया। इसका निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बिल को पारित करते समय धर्मपुर के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह की ओर से उप तहसील टिहरा को तहसील संधोल में मिलाए जाने पर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब से असंतोष जताते हुए नारेबाजी की जा रही थी।

करोड़ों रुपये का राजस्व लाभ, आम लोगों पर पड़ेगी मार

online shopping, hp govt impose entery tax.
नए कानून के लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश को करोड़ों रुपये का राजस्व लाभ होगा।

नए कानून के लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश को करोड़ों रुपये का राजस्व लाभ होगा। अभी तक प्रवेश कर योग्य वस्तुओं पर ये टैक्स नहीं लगाए जाने से हिमाचल सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है।

आम लोगों पर पड़ेगी मार
नए कानून की मार हिमाचल में आम लोगों पर पड़ेगी। आम उपभोक्ताओं को अभी तक जो वस्तुएं सस्ती मिल रही थीं, वे अब महंगी मिलेंगी। यानी इस टैक्स की वसूली भी आम लोगों से की जाएगी।

कुरियर कंपनियों को कराना होगा पंजीकरण
ऑनलाइन सामान को हिमाचल पहुंचाने वाली सभी कुरियर कंपनियों को अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के नियमों को भी जल्द तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed